1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: चिंपांजियों को ड्रोन उड़ाते देखकर सकते में आ जाएंगे, इन्हें मामूली समझने की भूल ना करना

Viral: चिंपांजियों को ड्रोन उड़ाते देखकर सकते में आ जाएंगे, इन्हें मामूली समझने की भूल ना करना

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 31, 2021 05:39 pm IST,  Updated : Aug 31, 2021 06:55 pm IST

कोई इन्हें देखकर बंदर कह दे तो बड़ी बात नहीं है लेकिन ये चिंपांजी जो काम कर रहे हैं, वो इंसान भी सही तरीके से नहीं कर पाते हैं।

chimpanzee- India TV Hindi
चिंपांजी   Image Source : INSTAGRAM/HAYATEVAHSH_CLIP

अक्सर सोशल मीडिया  पर आपको जानवरों के कई तरह के अजीबोगरीब हरकते देखने को मिल जाते हैं। खासकर बंदरोंं की क्यूट और हैरान कर देने वाली हरकतें वायरल हो जाती हैं।  इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही अनोखा वीडियो छाया हुआ है जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद किसी ईवेंट में ड्रोन कैमरा चलाते हुए शख्स की याद आपको आ सकती है।

इस वीडियो में दो चिंपांजी ड्रोन उड़ाते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि ये  चिंपांजी  इस तरह से ड्रोन उड़ा रहे हैं जैसे उन्हें ड्रोन उड़ाने का अच्छा अनुभव हो। ये बिल्कुल इंसानों की तरह हरकतें करते हुए दिख रहे हैं।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो चिंपांजी मजे से एक ड्रोन को उड़ा रहे हैं। जहां एक तरफ एक चिंपांजी के हाथ में ड्रोन का कंसोल है तो वहीं दूसरी तरफ दूसरा ड्रोन को उड़ाते हुए बड़े गौर से देख रहा है। दोनों चिंपांजी बेहद करीब से ड्रोन पर नजर बनाए हुए है। ये वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि ये प्रशिक्षित चिंपांजी है जो कि कई काम बिलकुल इंसानों के जैसे कर सकते हैं।

'लेडी बाहुबली' की करामात देखकर हैरान हुआ सोशल मीडिया, शक्ति और संतुलन का शानदार तालमेल

शाहरुख खान के गाने 'छम्मक छल्लो' पर अमेरिकी कपल ने लगाए शानदार ठुमके, डांस देख लोग हो गए दीवाने

Viral : पत्ते की तरह दिखने वाला ये कीड़ा कर देगा आपके दिमाग को फ्यूज, देखिए वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर hayatevahsh_clip नाम के एक पेज ने शेयर किया है। हालांकि ये वीडियो किस जगह और कब का है इस  बात की जानकारी नहीं है। लेकिन ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।