1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral : पत्ते की तरह दिखने वाला ये कीड़ा कर देगा आपके दिमाग को फ्यूज, देखिए वायरल वीडियो

Viral : पत्ते की तरह दिखने वाला ये कीड़ा कर देगा आपके दिमाग को फ्यूज, देखिए वायरल वीडियो

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 29, 2021 02:56 pm IST,  Updated : Aug 29, 2021 02:56 pm IST

Phyllium Giganteum नाम का एक कीड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। वास्तव में, यह कीड़ा पत्ते की तरह नजर आता है।  

photos- India TV Hindi
बिल्कुल हरी पत्ती की तरह दिखता है ये कीड़ा    Image Source : INSTAGRAM/SCIENCE

 सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो ऐसे होते है जिन्हें देखकर आपका सिर चकरा जाता है। इन दिनों इंटरनेट की दुनिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो आंखों को कंफ्यूज औऱ दिमाग को फ्यूज कर देगा।

दरअसल Phyllium Giganteum नाम का एक कीड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। वास्तव में, यह कीड़ा पत्ते की तरह नजर आता है। इसे एक-दूसरे में अंतर कर पाना बेहद ही मुश्किल काम है। इस कीड़े की खास बात ये है कि ये पेड़-पौधों के बीच छुपकर हर किसी को आसानी से बेवकूफ बना सकता है।

चौंकाने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Science by Guff नाम के पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 2 करोड़ से भी अधिक लोग देख चुके हैं वही 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- Phyllium giganteum दुनिया में सबसे बड़ा और चौड़ा पत्ते वाला कीड़ा है, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा पत्ते वाला कीड़ा माना जाता है।  इसके अलावा इसके पैर भी पत्तियों की तरह दिखते हैं। इसकी त्वचा हरे रंग की होती है, जिसके किनारों पर भूरे रंग के धब्बे होते हैं। दो भूरे रंग के धब्बे पेट पर होते हैं। इन दोनों रंगों का संतुलन ऐसा होता है कि कोई भी इसे पत्ता समझने लग जाता है। मादा कीट की लंबाई लगभग 10 सेंटीमीटर तक हो सकती है।

Viral : चार लोगों ने इस तरह बचाई गर्भवती बिल्ली की जान, वीडियो देख लोग बोले: अब भी जिंदा है इंसानियत 

Viral: तालाब किनारे फन करने कोशिश में बंदे के साथ हुआ ऐसा, देखकर कहेंगे 'कमर बची या टूटी'

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स कंमेट सेक्शन में अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- ऐसा नजारा देखकर मेरा दिमाग चकरा गया रे भाई। मैं ये सोच कर हैरान हूं कि पत्ते की तरह दिखने वाले कीड़े को भगवान ने कैसे बना दिया।

Viral Video: शादी की रस्म में गुटका खाना दूल्हे को पड़ा महंगा, दुल्हन ने दिखा दिया रौद्र रूप

एक दूसरे यूजर ने लिखा-  अगर ये कीड़े पत्तियों के बीच हो तो इन्हें पहचान पाना मुश्किल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।