1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral : पापा को हराने के लिए नन्हीं बच्ची ने लगाया ऐसी दिमाग, देखें मजेदार वीडियो

Viral : पापा को हराने के लिए नन्हीं बच्ची ने लगाया ऐसी दिमाग, देखें मजेदार वीडियो

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 27, 2021 03:03 pm IST,  Updated : Aug 27, 2021 03:03 pm IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक नन्ही बच्ची का दिमाग देखकर हर कोई उसकी तारीफ़ करेगा।

photos- India TV Hindi
पाप को हराने के लिए नन्हीं बच्ची ने लगाई ऐसी दिमाग   Image Source : INSTAGRAM/HEPGUL5

सोशल मीडिया पर पिता-बेटी के वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं। यहां पर आपने छोटे बच्चों के कई वीडियो देखे होंगे। बच्चों की मासूमियत और उनकी क्यूट हरकतें हर किसी का दिल जीत लेती है।अक्सर छोटे बच्चे कई बार ऐसे-ऐसे करनामे कर जाते हैं जिनको देखकर लोगों के मुंह खुले रह जाते हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक नन्ही बच्ची का दिमाग देखकर हर कोई उसकी तारीफ़ करेगा। वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्ची एक खेल में अपने पापा को हराने के लिए गजब का दिमाग लगाती है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक छोटी सी बच्ची अपने पापा के साथ बैठी हुए नजर आ रही है। वहीं सामने टेबल पर एक कोल्ड ड्रिंक रखी हुई दिख रही है जहां बच्ची के पापा कोल्ड ड्रिंक की बोतल में निशाना लगाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं बगल में बैठी हुई बच्ची शांती से बैठकर अपने पापा को निशाना लगाते हुए देख रही है।

काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी उस शख्स से निशाना नहीं लग पाता है तो बच्ची उनके हाथ से टॉफ़ी लेती है और फिर बोतल के पास जा कर टॉफ़ी को कोल्ड ड्रिंक की बोतल में डाल देती है। उसके बाद जैसे ही टॉफी अंदर डालती है कोल्ड ड्रिंक में झाग बनना शुरू हो जाता है और फिर सारी ड्रिंक बोतल से बाहर गिरने लगता है। ये नजारा देखकर बच्ची का पिता सकपका जाता है और दौड़ते हुए टेबल पर रखी कोल्ड ड्रिंक के पास जा कर बोतल में मुंह लगा कर उसे पीने लगता है। 

इस वीडियो को इन्स्टाग्राम पर hepgul5 नाम के एक पेज पर शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो काफी मजेदार है।  यूजर्स इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं। बच्ची के इस अंदाज को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। 

Viral Video: दरवाजे से चोरी होता था सामान, CCTV फुटेज में दिखा चोर, लेकिन गिरफ्तारी संभव नहीं!

Viral Video: इस गोलकीपर का हुनर देख दीवाना हुआ सोशल मीडिया, इसकी चपलता हैरत में डाल देगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।