1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: इस गोलकीपर का हुनर देख दीवाना हुआ सोशल मीडिया, इसकी चपलता हैरत में डाल देगी

Viral Video: इस गोलकीपर का हुनर देख दीवाना हुआ सोशल मीडिया, इसकी चपलता हैरत में डाल देगी

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 26, 2021 04:18 pm IST,  Updated : Aug 26, 2021 04:27 pm IST

सोशल मीडिया पर फुटबॉल गोलकीपर का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गोलकीपर ने शानदार तरीके से गोल को बचाकर आसपास खड़े खिलाड़ियों को हैरान कर दिया।

goalkeeper - India TV Hindi
गोलकीपर  Image Source : INSTAGRAM/THEBETTERINDIA

फुटबॉल खेलते हुए तो आपने बहुत से लोगों को देखा होगा। लेकिन, क्या कभी ऐसा होते हुए देखा है कि गोलकीपर खिलाड़ियों को एक भी गोल करने ही न दे। इस बात को सुनकर आप यकीन तो नहीं कर पाएंगे पर वीडियो देखकर आपको जरूर यकीन हो जाएगा। सोशल मीडिया पर फुटबॉल गोलकीपर एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Viral Video: कश्मीर से आया हैरान कर देने वाला वीडियो, दुल्हन ने महिंद्रा थार चलाकर की अपनी विदाई

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्राउंड पर कुछ बच्चे फुटबॉल खेल रहे हैं। इसी बीच एक खिलाड़ी गोल करने के लिए गोलकीपर की ओर बॉल उछालता है। लेकिन, गोलकीपर बॉल को जबरदस्त तरीके से दूसरी ओर मूव करा देता है। वहीं, ग्राउंड पर खेल रहे साथी खिलाड़ी भी ये कारनामा देखकर यकीन नहीं कर पा रहे थे। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को मूल रूप से एशियाई फुटबॉल परिसंघ के आधिकारिक पेज पर शेयर किया गया था। 

वीडियो में दिखाया गया है कि गोलकीपर ने शानदार तरीके से गोल को बचाकर आसपास खड़े और भी खिलाड़ियों को हैरत में डाल दिया। दूसरी टीम के खिलाड़ियों ने लगातार चार गोल करने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो सके। गोलकीपर बार-बार डिफेंड करता रहा और अंत तक उसने लड़ना नहीं छोड़ा। हाल ही में इस वीडियो को द-बेटर इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के शेयर होते ही लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'इसे उन लोगों को भेजें जो उसका जीवन बदल सकते हैं और उसकी क्षमताओं को पहचान सकते हैं'। वहीं दूसरे ने लिखा-'सच में भारत की गली-गली में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद है, मगर उनके हुनर को तराशा नहीं जाता'। एक और यूजर ने लिखा- 'लड़का जिस तरह से गेंद को रोक रहा है, उससे एक बात तो तय है कि ये कमाल का खिलाड़ी है। लेकिन इसे इसी वक्त पर तराशा जाना चाहिए, ताकि वो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सके'। यूजर्स के रिएक्श को पढ़कर ये कहना गलत नहीं होगा कि लोग इस होनहार खिलाड़ी को देश के लिए खेलते हुए देखना चाहते हैं। 

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 15 हजार से ज्यादा लाइक्स और 83 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और लड़के की तारीफ कर रहे हैं। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

Viral Video: दरवाजे से चोरी होता था सामान, CCTV फुटेज में दिखा चोर, लेकिन गिरफ्तारी संभव नहीं!

Viral Video: इमारत की आग में घिरी थी दो मासूम बच्चियां, इस तरह बचा लाए ये फरिश्ते

लो जी, अब तो बंदरों ने भी मास्क पहन लिया, इंसान कब सुधरेंगे? Viral हुआ समझदार बंदर का Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।