1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: रोमांस कर रहा था कपल, खिड़की से झांकने लगा भूत तो दोनों की निकली चीख

Viral: रोमांस कर रहा था कपल, खिड़की से झांकने लगा भूत तो दोनों की निकली चीख

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 24, 2021 05:45 pm IST,  Updated : Aug 24, 2021 05:45 pm IST

इस वीडियो में एक लड़की के साथ ऐसा प्रैंक होता है कि उसकी सांसें अटक जाती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

 funny video of a couple going viral on social media- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह मजेदार वीडियो  Image Source : INSTAGRAM/ JOJOSIM

सोशल मीडिया की दुनिया में प्रैंक के कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ प्रेंक वीडियो इतने शानदार होते हैं कि लोग हंसी से लोट पोट हो जाते हैं। लोग इस तरह के वीडियोज पसंद भी करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मजेदार प्रैंक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाएगी।

इस वीडियो में एक लड़की के साथ ऐसा प्रैंक होता है जिससे उसकी सांसे अटक जाती है। लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक कपल अपने घर में एक दूसरे से गले मिलते हुए दिख रहे हैं। वहीं एक बॉलकॉनी भी नजर आ रही है। इसी दौरान तभी एक नीचे खड़ा आदमी डंडे पर डरावाना सा मुखौटा लेकर उनकी बॉलकनी  के तरफ ऊपर करता है। लड़की जैसे ही इस मुखौटे को देखती है वो डर के मारे बुरी तरह से चिल्लाने लग जाती है। लड़की को इस तरीके से चिल्लाता हुआ देख लड़का तुरंत बॉलकनी की तरफ जाता है और इस मुखौटे को देख लड़का भी बदहवास हो जाता है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर jojosim नाम के एक पेज ने शेयर किया है। लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है और इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

वहीं लोग इस वीडियो को बहुत फनी बता रहे हैं और यूजर्स इस पर  एक से बढ़कर एक कमेंट भी कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- मैं इसे बार-बार देख रहीं हूं, ये बहुत ही फनी वीडियो है।

दूसरे यूजर ने लिखा- इस मुखौटे को देखकर लड़की से ज्यादा तो लड़का डर गया।

इसके अलावा भी यूजर्स के कई दिलचस्प कमेंट आए।

Viral: डॉग ने खाना चुराने के लिए लगाया गजब का जुगाड़, यूं मिटाई अपनी भूख

 

Viral : क्या हुआ जब हाइवे पर टहलने आए बाघ, चलते ट्रैफिक में लग गया ब्रेक ...

Viral: बिल्ली को लगी थी भूख तो शख्स ने अनोखे अंदाज में पिलाया दूध, देखें वीडियो 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।