1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: स्वैगर दुल्हन ने अपनी शादी में मारी जबरदस्त एंट्री, देखिए मजेदार वीडियो

Viral: स्वैगर दुल्हन ने अपनी शादी में मारी जबरदस्त एंट्री, देखिए मजेदार वीडियो

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 23, 2021 03:01 pm IST,  Updated : Aug 23, 2021 03:01 pm IST

इन दिनों इंटरनेट पर शादी का एक मजेदार वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें दुल्हन अपनी शादी में नाचते और ठुमकते लगाते हुए पहुंची।

bride dance video- India TV Hindi
दुल्हन अपनी शादी में नाचते और ठुमकते लगाते हुए पहुंची   Image Source : INSTAGRAM/ DULHANIYAA

कोई भी भारतीय शादी बिना धूमधाम के पूरी नहीं होती। दूल्हा, दुल्हन और उनके सभी रिश्तेदार शादी समारोह में इकट्ठा होते हैं और शादी के उत्सव के दौरान दिल खोलकर नाचते हैं। अब वो दिन गए जब शादी में केवल परिवार और दोस्त ही डांस करते थे। अक्सर आजकल दूल्हा और दुल्हन भी अपने शादी में नाचते-ठुमकते लगाते हुए नजर आ जाते हैं। 

आए दिन सोशल मीडिया पर शादी की हल्दी, मेहंदी, संगीत, जयमाल, विदाई से लेकर हर रस्म के वीडियो वायरल होते रहते हैं। शादी के कुछ वीडियो को देखकर जहां एक तरफ हंसी भी आती है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आंखों में आंसू आ जाते हैं।

इन दिनों इंटरनेट पर शादी का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। शादी के इस वीडियो में दुल्हन का स्वैग देखने लायक है। दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन अपनी शादी में नाचते और ठुमकते लगाते हुए पहुंची। इस वीडियो में दुल्हन स्टेज की तरफ आ रही है और अपनी दोस्तों के साथ जमकर डांस करती हुई नजर आ रही है।

दुल्हन बॉलीवुड गाना ‘मेरे हाथों में है जो मेहंदी' पर अपने दोस्तों के साथ डांस करते हुए जबरदस्त एंट्री करते हुए दिख रही है। शादी में मौजूद लोग दुल्हन को घेरकर खड़े हुए है और उसके डांस करने के अंदाज को काफी पंसद कर रहे हैं। यहां तक की दूल्हा भी दुल्हन की डांस को खूब एंजॉय करते हुए नजर आ रहा है और दुल्हन को अपनी तरफ बुलाते हुए भी दिख रहा है। इतना ही नहीं दुल्हन जब डांस खत्म कर लेती है तो अंत में दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को  शाहरुख खान की तरह बाहें फैलाकर पोज भी देते हैं।

इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर dulhaniyaa नाम के एक पेज ने शेयर किया है। ये वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वहीं इस वीडियो पर यूजर्स एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट कर रहे हैं। डांस करती हुई इस स्वैगर दुल्हन से नजरें हटा पाना मुश्किल है।

Viral: फ्लाइट में एक्स्ट्रा लगेज चार्ज से बचने के लिए शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, देख कर लोग रह गए हैरान

Viral: बंदरों ने जब फहराया तिरंगा, Video देखकर कहेंगे इनकी देशभक्ति भी किसी से कम नहीं

Viral: रेल की पटरी पर बेहोश होकर गिरा शख्स, सामने से आती ट्रेन को देखकर भी मदद करने कूद पड़ा ये हिम्मतवाला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।