बंदर न सिर्फ मनुष्यों के समान दिखने वाले प्राणी है बल्कि ये बुद्धिमान जानवरों के रुप में भी जाने जाते हैं। अक्सर बंदर इंसानों के व्यवहार की नकल करते हुए नजर आ जाते हैं इतना ही नहीं ये हमें देखकर ही कई हरकतें सीख भी जाते हैं।
Related Stories
एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर छत पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हुए दिख रहा है। इस अनोखे ध्वजारोहण के वीडियो को देखकर जहां एक तरफ यूजर्स खुश है तो वहीं कुछ लोग इसे देखकर हैरान भी है। वीडियो देखकर हर कोई यही कहेगा कि बंदर भले ही जानवर है लेकिन उसे सब पता होता है।
बंदरों के वायरल हो रहे इस वीडियो को किसी स्कूल में शूट किया गया है। वीडियो में छत के ऊपर बैठे दो बंदर नजर आ रहे हैं जहां एक बंदर झंडा फहराने की कोशिश कर रहा है। ये बंदर झंडे के खंभे पर चढ़ जाता है और जैसे ही वह रस्सी खींचता है झंडा सही से खुल नहीं पाता है। जब एक बार में झंडा नहीं खुलता है तो इसके बाद वह थोड़ा ऊपर चढ़ जाता है और उसे फहरा देता है। झंडा फहराते ही उससे फूलों की बारिश होने लगती है और वहां मौजूद लोग ताली बजाने लगते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बंदरों के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर giedde नाम के एक मीम पेज ने शेयर किया है।
वहीं कुछ लोग इस वीडियो की तुलना राजनेताओं से कर रहे हैं तो कई यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए।
एक यूजर ने लिखा कि जानवर होने के बावजूद बंदर को झंडा सही तरीके से फहराना आता है। इसके अलावा भी कई यूजर्स ने इस पर कमेंट्स किए। लोग इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं और देशभक्ति की हिलोरे लोगों के दिल में उठ रही हैं।