1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: एक हिरण का शिकार करने जुटे 6 शेर, पेड़ पर चढ़कर जानवर को यूं धर दबोचा

Viral Video: एक हिरण का शिकार करने जुटे 6 शेर, पेड़ पर चढ़कर जानवर को यूं धर दबोचा

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 20, 2021 08:10 pm IST,  Updated : Aug 20, 2021 08:10 pm IST

जंगल में जब शेर किसी जानवर का शिकार करता है तो वो बिना बंटवारा किए अपना पेट भरना चाहता है। लेकिन, तब क्या होता है जब जानवर एक हो और भूख मिटाने के लिए शेर का पूरा झुंड। देखिए, इस वायरल वीडियो में।

viral video - India TV Hindi
हिरण का शिकार करते हुए शेर  Image Source : TWITTER/@SAKET_BADOLA

वो कहावत तो आपने सुनी होगी, 'एक अनार सौ बीमार'। इसका मतलब चीज एक है और उसके दावेदार कई। रोजाना हमारे साथ बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं, जिसमें ये कहावत सटीक बैठती है। इसी तरह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।आईएफएस ऑफिसर साकेत बडोला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो ट्वीट किया है। ये वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के माध्य से बडोला ने जनता को ये समझाने की कोशिश की है कि जंगल में जिंदा रहना है तो अपने खाने पर अपना हक जमाना होगा, नहीं तो कोई और इसे हथिया ले जाएगा। 

Viral Video: पालतू कुत्तों के साथ मजाक करना महिला को पड़ गया भारी, अचानक हुआ ये

45 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पेड़ पर कई सारे शेर हिरण को खाने की फिराक में चढ़े हुए हैं। एक-एक कर के कुल 6 शेर मरे हुए हिरण को खाने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। जहां एक शेरनी ने हिरण के शव को उसकी गर्दन से पकड़ा हुआ है, तो वहीं दूसरी नीचे से उसे खींच रही होती है। इसी बीच एक और शेरनी शव को बीच में से पकड़ने की कोशिश करती है। कोई भी शिकार को जाने नहीं देना चाहता होता है और इसी चक्कर में शिकार के साथ ही सभी शेर जमीन पर आकर धड़ाम से गिरते हैं। वीडियो रिकॉर्ड करने वालों की भी पीछे से आवाज सुनाई दे रही है. वो इन शेरों को इस तरह भिड़ते हुए देख कह रहे हैं कि क्या भगदड़ मची हुई है।

वीडियो को शेयर करते हुए आईएफएस ऑफिसर साकेत बडोला ने बड़ा ही शानदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने वीडियो को सिर्फ चार शब्दों में बेहतरीन ढंग से समझाते हुए लिखा- ‘एक शिकार, कई हकदार। वाइल्ड लाइफ में ऐसे ही होता है'। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 800 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, 20 से भी ज्यादा लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं और इसपर100 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही लोग कमेंट्स के जरिए अपना रिएक्शन भी दे रहें हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-'एक अनार सौ बीमार'। 

पढ़ें वायरल की अन्य खबरें- 

Viral: कॉफी पीते हुए शादी के जोड़े में दुल्हन ने यूं दौड़ाई गाड़ी, लोगों को पंसद आ रहा वीडियो

बाघ की एक वायरल तस्वीर लोगोंं के उड़ा रही होश, ऐसा क्या दिखा कि हो रहा है अचंभा

चिड़ियों को प्यार से दाना-पानी देती महिला को देख खुश हुए लोग, बोले-इससे ज्यादा खूबसूरत कुछ नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।