1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: डॉग ने खाना चुराने के लिए लगाया गजब का जुगाड़, यूं मिटाई अपनी भूख

Viral: डॉग ने खाना चुराने के लिए लगाया गजब का जुगाड़, यूं मिटाई अपनी भूख

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 24, 2021 02:49 pm IST,  Updated : Aug 24, 2021 08:11 pm IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक काला डॉगी चुपके से कि़चन घुसकर खाना चुराने के लिए गजब का जुगाड़ लगाता है।

photos- India TV Hindi
 डॉगी ने किचन से चुराया खाना Image Source : TWITTER/BUITENGEBIEDEN

जब कोई काम आसानी से किसी इंसान से नहीं हो पाता है तो वह कोई न कोई तरकीब जरुर निकाल लेता है। लेकिन क्या आपने कभी किसी पालतू जानवर को ऐसा करते देखा है? इन दिनों सोशल मीडिया पर डॉग का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भूखा डॉग चुपके से कि़चन में घुसकर खाना चुराने के लिए गजब का जुगाड़ लगाता है। इसके इस जुगाड़ को देखकर हर कोई हैरान है। 

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक काला डॉगी नजर आ रहा है। ये कुर्सी को अपने दो पैरों से खींचकर किचन की तरफ ले जाता है। डॉगी की इस हरकत को उसका मालिक रिकॉर्ड कर रहा होता है, पर डॉगी इस बात से अंजान था। इसलिए ये डॉगी बड़े ही आराम से किचन की ओर बढ़ रहा था। उसके बाद फिर वे खुशी-खुशी ऊपर चढ़ गया और खाना खाने लगा। कुछ देर बाद जब मालिक किचन में गया तो देखा कि डॉगी उसी कुर्सी के उपर अपने पिछले पैरों पर खड़े होकर मजे से खाना खा रहा था। 

इस वीडियो को ट्विटर पर Buitengebieden नाम के हैंडल ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि जब आप अपने कुत्ते को एक मिनट के लिए अकेला छोड़ देते हैं।

डॉगी का यह मजेदार वीडियो 15-सेकंड का है। अब तक इस वीडियो को 4 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।  इसके साथ ही यूजर्स इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं और  तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा है, "डॉग स्मार्ट होते हैं, वे हमेशा अपने लिए रास्ते खोज ही लेते हैं।"

दूसरे यूजर ने लिखा, "डॉगी ने खाना चुराने के लिए गजब का जुगाड़ लगाया है।" 

Viral : क्या हुआ जब हाइवे पर टहलने आए बाघ, चलते ट्रैफिक में लग गया ब्रेक ...

Viral: बिल्ली को लगी थी भूख तो शख्स ने अनोखे अंदाज में पिलाया दूध, देखें वीडियो ​

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।