कुछ लोग अक्सर घोड़े पर सवार रहते है। हर बात में जल्दबाजी, हर बात में उतावलापन। लेकिन कई बार ये आदत ऐसा खेल कर डालती है कि इंसान जल्दबाजी करने लायक भी नहीं बचता। खासकर रेलवे की क्रॉसिंग या रेेड लाइट पर लोगों को खासतौर पर जल्दी मचती है। दो मिनट का इंतजार ऐसे लोगों को पसंद नहीं आता और नतीजा जो निकलता है, वो वाकई अलग होता है।
Related Stories
इन दिनों सोशल मीडिया पर रेलवे क्रासिंग के दौरान लापरवाही का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को इतनी जल्दी हुई कि वो फाटक से जा टकराया। इस आदमी ने जल्दबाजी के चक्कर में न सिर्फ अपनी बाइक और हड्डियोंं दोनों की बुरी हालत करवा डाली।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक रेलवे फाटक नजर आ रहा है। यहां लोग जल्दबाजी में दिख रहे हैं। जब फाटक गिरना शुरू हो जाता है तभी एक कार और बाइक वाले आकर जल्दी में निकल जाते हैं। इन लोगों को क्रॉस करता देख गेटमैन कुछ सेंकेंड के लिए फाटक गिरने से रोक देता है। उसके बाद एक बाइक सवार फुल स्पीड में आता है और ये देखते हुए भी कि फाटक बंद हो रहा है फिर भी ये तेजी से बाइक चला कर उसके नीचे से निकलने की कोशिश करता है। उसके बाद जो हुआ उसे देखकर हर कोई यही सोचेगा कि कभी भी जल्दबाजी में काम नहीं करना चाहिए।
तेजी से बाइक पार कर रहा आदमी जोर से फाटक से जा टकराता है। उसके बाद उसकी बाइक फाटक के नीचे से पार होते हुए दूसरी तरफ चली जाती है और बाइक पर बैठा शख्स खंबे से जा टकराता है। अजीब बात है कि गिरने के तुरंत बाद ये खड़ा भी हो जाता है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि शख्स को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। मगर टक्कर काफी जोरदार था इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता है कि चोटें आई है या नहीं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर uplifestyle.in नाम के एक पेज ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- इसको बड़ी जल्दी है।
वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।