शादी का दिन दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए खास होता है। इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए लोग खूब जतन भी करते हैं। मंडप के डेकोरेशन से लेकर दूल्हा-दुल्हन के लहंगे-शेरवानी तक, सब कुछ शानदार और बेहतर करने का प्रयास होता है। ज्यादातर शादियों में आपने देखा होगा कि दुल्हन किसी बॉलीवुड नंबर पर स्टेज पर एंट्री करती हैं। कोई काला चश्मा पहनकर स्वैग दिखाता है तो कई बुलेट पर बैठकर अपनी शादी में पहुंचती हैं, लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एंट्री करते वक्त अपनी पसंद का गाना नहीं बजने पर एक दुल्हन काफी नाराज़ हो जाती है।
Related Stories
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दुल्हन स्टेज पर एंट्री लेने से पहले काफी नाराज हो जाती है, क्योंकि उसकी पसंद का गाना नहीं बजता है। वो रूठ जाती है और कहती है- वही लगेगा, उसको मैंने बोला था, मेरा पिया घर आया ही लगेगा।' दुल्हन को नाराज होते देख वहां मौजूद लोग डीजे वाले को तुरंत वो गाना बजाने के लिए कहते हैं, जिसकी दुल्हन फरमाइश कर रही होती है। वहीं, दुल्हन की मासूमियत पर आसपास मौजूद लोग मंद ही मंद मुस्कुरा भी देते हैं।
फिल्मों में आपने एनाकोंडा देखा होगा, लेकिन जब असली वाला सड़क पर उतरा तो क्या हुआ? देखें Video
इस वीडियो पर लोगों के अलग-अलग तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कोई कह रहा है कि 'शादी का दिन दुल्हन के लिए बहुत खास होता है। वो बहुत सारे सपने देखती है। इसलिए उसने सही किया।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- 'मैं उसका दर्द समझ सकती हूं।'
एक यूजर ने लिखा है - दूल्हे राजा संभल जाओ..
इस वीडियो को The Wedding Brigade ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अब तक इसे 23 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।