1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: शादी की रस्म में गुटका खाना दूल्हे को पड़ा महंगा, दुल्हन ने दिखा दिया रौद्र रूप

Viral Video: शादी की रस्म में गुटका खाना दूल्हे को पड़ा महंगा, दुल्हन ने दिखा दिया रौद्र रूप

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 28, 2021 04:06 pm IST,  Updated : Aug 28, 2021 06:39 pm IST

दूल्हे राजा मुंह में गुटखा दबाए बैठे थे। गुस्साई दुल्हन ने पहले तो किसी और पर हाथ चलाए और फिर गुस्से में दूल्हे को भी सबक सिखाया।

photos- India TV Hindi
 दुल्हन ने मंडप के बीच अपने दूल्हे को मारा थप्पड़   Image Source : INSTAGRAM/OFFICIAL_NIRANJANM87

भारत की शादियां बड़ी ही मजेदार होती हैं। विदेशी शादियों  में जहां सब कुछ हंसी खुशी निपट जाता है, वहीं भारत की शादियों में अक्सर रार हुए बिना शादी पूरी नही होती। कभी रूठे फूफा तो कभी नाराज बाराती। लेकिन दुल्हन हमेशा शांत और लजाई दिखती है। शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप दुल्हन का रौद्र रूप देखकर सहम जाएंगे। दरअसल इसके पीछे भी गलती दूल्हे की ही कही जाएगी।

इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी एक ऐसा ही वीडियो छाया हुआ है जिसमें नाराज दुल्हन ने मंडप के बीच अपने दूल्हे पर हाथ उठा दिया। 

वायरल हो रहे इस वीडियो में शादी के मंडप में दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे के बगल में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन करीबी रिश्तेदारों से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही शादी की रस्म शुरू होने वाली होती है दुल्हन गुस्से में आ जाती है और दूल्हे पर चिल्लाने लगती है। दरअसल दुल्हन को पता चलता है कि उसका दूल्हा मंडप में बैठ कर गुटखा खा रहा है। जिसे सुनकर दुल्हन आग-बबूला हो जाती है और दूल्हे को थप्पड़ मारकर गुटखा थूककर आने को कहती है और आखिरकार दूल्हा को उठकर मुंह से गुटखा थूकना पड़ता है।

Viral: शादी में दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर की ऐसी एक्सरसाइज, देखकर कहेंगे कितनी बॉडी बनाओगे भई!

वीडियो में दुल्हन शादी में आए एक शख्स से बात कर रही होती है। बात करते वक्त अचानक उससे बहस करने लग जाती है और फिर उसकी पिटाई कर देती है। उसे पीटने के बाद वह अपने दूल्हे को भी पीटना शुरू कर देती है क्योंकि उसे पता चलता है कि उसका होने वाला पति गुटखा खा रहा है।

Viral: तालाब किनारे फन करने कोशिश में बंदे के साथ हुआ ऐसा, देखकर कहेंगे 'कमर बची या टूटी'

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_niranjanm87 नाम के एक पेज ने शेयर किया है।

शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने दुल्हन के इस काम की सराहना की तो वहीं कुछ लोगों ने दूल्हे को शादी में गुटाखा खाने के लिए उसकी आलोचना की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।