1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खदान में काम करते हुए मजदूर को मिले दो कीमती रत्न, सरकार ने दिए 25 करोड़

खदान में काम करते हुए मजदूर को मिले दो कीमती रत्न, सरकार ने दिए 25 करोड़

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 25, 2020 11:37 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 11:37 pm IST

तंजानिया के एक मजदूर को खुदाई के दौरान उसे दो अनमोल रत्न मिले हैं जिसके लिए उसे तंजानिया सरकार ने लगभग 5 करोड़ रुपये दिए हैं।

tanzania- India TV Hindi
तंजानिया के व्यक्ति की लगी लॉटरी Image Source : TANZANIA GOVT

जब इंसान की किस्मत बदलती है तो उसे करोड़पति बनने में समय नहीं लगता है। ऐसा ही कुछ तंजानिया के एक खनिक के साथ हुआ है। उसकी किस्मत चमक गई है। खुदाई के दौरान उसे दो अनमोल रत्न मिले हैं जिसके लिए उसे तंजानिया सरकार ने लगभग 5 करोड़ रुपये दिए हैं।

खनिक को पाए गए ये रत्न एक पत्थर 9.27 किलोग्राम का और दूसरा 5.10 किलोग्राम का बताया जा रहा है। 

देश के खनन मंत्री साइमन मसनजिला ने इसे एक ऐतिहासिक अवसर बताया है। उन्‍होंने कहा कि इससे पहले कभी इतने बड़े आकार का टैंजेनाइट देखने को नहीं मिला। ये रत्न केवल उत्तरी क्षेत्र के छोटो से इलाके में पाए जाते हैं। इन रत्नों को तंजानिया के बैंक ने खरीदा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।