1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral : सिर पर 150 किलो का वजन उठाकर चढ़ गया बस के ऊपर, लोग बोले - 'वाह! क्या बैलेंस है

Viral : सिर पर 150 किलो का वजन उठाकर चढ़ गया बस के ऊपर, लोग बोले - 'वाह! क्या बैलेंस है

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Sep 21, 2021 05:25 pm IST,  Updated : Sep 21, 2021 06:28 pm IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी अपने सिर पर 150 किलो का वजन उठाकर बस के ऊपर रख देता है।

photos- India TV Hindi
viral Image Source : TWITTER/ @RUPIN1992

देखा जाए तो दुनिया में मेहनती लोगों की कमी नहीं है। अपने रोजी-रोटी के लिए ना जाने लोग क्या कुछ नहीं कर जाते। कई बार लोग ऐसा कुछ कर गुजरते हैं जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी अपने सिर पर 150 किलो का वजन उठाकर बस के उपर रख देता है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बस खड़ी खड़ी हुई है। बस के किनारे कुछ लोग बाइक को पकड़ कर खड़े नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक आदमी बाइक को अपने सिर पर उठा लेता है और फिर उसे बड़े ही आराम से अपने सिर पर रखकर धीरे-धीरे सीढ़ियां चढ़ते हुए बाइक को ऊपर पहुंचा देता है। इस वीडियो में इस शख्स का बैलेंस देखने लायक था। देखा जाए तो बाइक का वजन लगभग 150 किलो होता है। फिर भी ये शख्स बिना किसी परेशानी के बड़ी ही आसानी के साथ बाइक लेकर बस के ऊपर चढ़ जाता है। 

इस वीडियो को ट्विटर पर आईपीएस रुपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है - वाह क्या बैलेंस है। हिंदुस्तानी जुगाड़ फिर से।

 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा ने तस्वीर शेयर कर फैंस को बताया टेंशन दूर करने का देसी तरीका

अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट कुछ इस तरह से वर्कआउट करते आए नजर, देखिए वायरल वीडियो

सॉस, सूखे मेवे और मीठे आम की चटनी से बनी अजीबोगरीब 'आइसक्रीम चाट', वीडियो देख लोगों ने यूं निकाली भड़ास

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।