1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बच्ची ने गाया इतना शानदार गाना कि सुनकर कहेंगे : दूसरी शारदा सिन्हा आ गई

इस बच्ची ने गाया इतना शानदार गाना कि सुनकर कहेंगे : दूसरी शारदा सिन्हा आ गई

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Sep 11, 2021 07:06 pm IST,  Updated : Sep 11, 2021 07:10 pm IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर भोजपुरी सिंगर शारदा सिन्हा का एक गाना सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, उनके इस गाने को एक छोटी सी बच्ची ने गाया है जिसे सुनकर लोग कह रहे हैं कि ये बिहार की दूसरी शारदा सिन्हा है।

Viral video- India TV Hindi
Viral video Image Source : FACEBOOK/MANOHAR SINGH

भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक लोकप्रिय सिंगर है जो अपनी सिंगिंग से सभी के दिलों में खास जगह बना लेते हैं। भोजपुरी सिंगर शारदा सिन्हा भी उन्हीं में से एक हैं। इतना ही नहीं भोजपुरी इंडस्ट्री में शारदा सिन्हा को स्वर कोकिला के नाम से भी जाना जाता है। इनके गाने का अंदाज वाकई अलग है। उनकी आवाज इतनी सुरीली है कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक गाना सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, उनके इस गाने को एक छोटी सी बच्ची ने गाया है जिसे सुनकर लोग कह रहे हैं कि ये बिहार की दूसरी शारदा सिन्हा है। 

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की अपने गुरु के साथ बैठकर गाना गा रही है। लड़की के गुरु इस वीडियो में हारमोनियम बजाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं लड़की अपने सुर को हारमोनियम के साथ मैच करते हुए गाना गा रही है। बच्ची स्वर कोकिला पद्मश्री शारदा सिन्हा का मशहूर गाना 'कहते तोसे सजना' गा रही है। बच्ची द्वारा गाए हुए इस गाने को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।

इस वीडियो को फेसबुक पर मनोहर सिंह नाम के एक पेज ने शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 96 हजार ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। यूजर्स के इस वीडियो पर शानदार कमेंट भी आ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- इस लड़की ने शारदा सिन्हा के गाने में चार चांद लगा दिया।

एक दूसरे यूजर ने लिखा- बच्ची की आवाज में मां सरस्वती विराजमान हैं। 

अमेरिका वालों पर भी चढ़ा बप्पा का रंग, गणेश चतुर्थी पर अमिताभ बच्चन के इस गाने पर लगाए ठुमके

चॉकलेट से बनी गणपति की मूर्ति हुई वायरल, सवाल ये है कि इसका विसर्जन कैसे होगा

Viral : पानी में डूबते बच्चे को हाथियों ने यूं बचाया, वीडियो देखकर लोग बोले: इसे कहते हैं परिवार

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।