1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIRAL : देखें किस तरह से अपनी ही शादी में दूल्हे को तैयार करती दिखी दुल्हन, वायरल हुआ वीडियो

VIRAL : देखें किस तरह से अपनी ही शादी में दूल्हे को तैयार करती दिखी दुल्हन, वायरल हुआ वीडियो

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 02, 2021 12:31 pm IST,  Updated : Aug 02, 2021 12:31 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं की दुल्हन दूल्हे के चेहरे पर मेकअप लगा रही है।

photos- India TV Hindi
Viral Video Image Source : INSTAGRAM WEDDINGZ.IN

आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कब, क्या देखने को मिल जाए कोई नहीं जानता। कई बार वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि लोगों को खूब पसंद आते हैं। कुछ वीडियो देखकर हंसी आ जाती है जबकि कुछ को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

अक्सर इंटरनेट पर शादियों की कई वीडियोज देखने मिल जाते हैं। चाहे दूल्ह-दुल्हन का रोमांस हो या फिर दुल्हन की धमाकेदार एंट्री सब कुछ कुछ सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है। ऐसा ही एक सोशल मीडिया पर शादी का एक प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

इस वीडियो में दुल्हन अपने दूल्हे को शादी के लिए तैयार करती हुई नजर आ रही है।

VIRAL: बंदर और बत्तखों की दोस्ती को लोग खूब कर रहे पसंद, देखें ये प्यारा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन दूल्हे के चेहरे पर मेकअप लगा रही है। साथ ही उसकी माला सेट कर रही है और शेरवानी भी पहना रही है। दूल्हन खुद भी लहंगे में दिखाई दे रही है। वीडियो देख कर ऐसा लगता है कि दोनों अपनी शादी के लिए एक साथ ही तैयार हो रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर weddingz.in ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, अपने लिए ऐसी दुल्हन खोजिए जो आपको बिल्कुल ऐसी ही प्यार से तैयार करें।

इस वीडियो को अब तक 12 हजार से ज्यादा लोग लाइक्स कर चुके हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।