1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिना टिकट कर डाली मौत की सवारी, Video देखकर कहेंगे: 'ये नई पीढ़ी बड़ी स्मार्ट है रे बाबा'

बिना टिकट कर डाली मौत की सवारी, Video देखकर कहेंगे: 'ये नई पीढ़ी बड़ी स्मार्ट है रे बाबा'

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2021 12:47 pm IST,  Updated : Mar 30, 2021 05:48 pm IST

अब मुर्गे बेचारे नहीं रहे कि कोई भी सटक जाए। नए जमाने के मुर्गे सयाने हो गए हैं। वो मुफ्त की सवारी करते हैं और भी शान से।

chicken video - India TV Hindi
chicken video  Image Source : TWITTER/@IPSKABRA

जंगल का कानून है कि हर छोटा जानवर बड़े और खतरनाक जानवर से बचकर रहता है। सांप और मगरमच्छ की फितरत कभी नहीं बदलती, वो मौका मिलते ही झपट्टा मारते हैं। लेकिन एक चालाViral हो रहा है बॉबी देओल का मजेदार Video, सालों पहले बताए थे कोरोना से बचाव के तरीकेक और स्मार्ट मुर्गे ने इस मगरमच्छ को भी धता बता दी।

Viral हो रहा है बॉबी देओल का मजेदार Video, सालों पहले बताए थे कोरोना से बचाव के तरीके

इस मुर्गे की चालाकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो का कैप्शन बड़ा ही दिलचस्प दिया गया है। कैप्शन में लिखा है - 2020 से 2021... फिर 2021 की शुरुआत.... बस ऐसी ही है

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक मुर्गा मगरमच्छ की पीठ पर बैठकर नदी पार करके एक किनारे से दूसरे किनारे पर आ गया है। जैसे ही किनारा आता है, मुर्गा मगरमच्छ की पीठ से उसके मुंह तक होते हुए किनारे पर ज्यों ही उतरता है, मगरमच्छ बड़ा सा मुंह खोलकर उसे खाने की कोशिश करता है। लेकिन स्मार्ट मुर्गा फड़फड़ाकर तेजी से दूर चला जाता है और मगरमच्छ शिकार से चूक जाता है। 

Viral Video: 'शोले' के गाने पर गब्बर के आगे जमकर नाची 'विदेशी बसंती' लोग बोले : बसंती जिंदाबाद

यूं भी जंगल में छोटे जानवरों की चालाकी और स्मार्टनेस के कई वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर आते रहते हैं। इस वीडियो में मुर्गे की तेजी और चालाकी की सराहना की जा रही है। वहीं मगरमच्छ को कोरोना से जोड़कर देखा जा रहा है कि वो कभी भी शिकार कर सकता है। 

वीडियो को अब तक 12 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे करीब एक हजार लोग लाइक कर चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।