1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: सोशल मीडिया पर छाई छोटी दयाबेन की एक्टिंग, वीडियो देखकर लोग बोले - कार्बन कॉपी

Viral: सोशल मीडिया पर छाई छोटी दयाबेन की एक्टिंग, वीडियो देखकर लोग बोले - कार्बन कॉपी

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Oct 13, 2021 10:27 pm IST,  Updated : Oct 13, 2021 10:27 pm IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक छोटी दयाबेन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसकी एक्टिंग देखकर हर कोई यही कहेगा कि ये तो दया की कार्बन कॉपी है।

viral video of choti daya- India TV Hindi
छोटी दया का वायरल वीडियो   Image Source : INSTAGRAM/ DISHA.VAKANI

टीवी का मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कई सालों से दर्शकों को मनोरंजन करता आ रहा है। हालांकि फैंस इस शो की जान दया बेन और उनके गरबे को खूब मिस कर रहे हैं। दया बेन काफी समय से इस शो में नहीं दिख रही है। शो के मेकर्स भी अब तक किसी ऐसे को नहीं ढूंढ पाए हैं जो दया बेन की जगह ले सके। ऐसे में अगर आप भी दया बेन यानी दिशा वाकनी को मिस कर रहे हैं तो इन दिनों सोशल मीडिया पर एक छोटी दयाबेन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसकी एक्टिंग देखकर हर कोई यही कहेगा कि ये तो दया की कार्बन कॉपी है।

दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में दया बेन की नन्ही फैन दया बनी नजर आ रही है। इस वीडियो में 9 साल की सुमन परी हू-ब-हू दया जैसी एंक्टिंग करती है। वह दया की तरह नकल करती हुई कहती है,अंजलि भाभी ये नवरात्रि का त्योहार है। इसमें तो नाचते हैं, कूदते हैं और आप कह रही हैं कि अंताक्षरी खेलते हैं-बैठे बैठे क्या करें करना है कुछ काम।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर disha.vakani नाम के फैन पेज ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है - कैसी लगी आपको हमारी 9 साल की छोटी सी दयाबेन सुमन ?

छोटी दयाबेन की एक्टिंग देखकर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं औऱ इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा  - इसे ही शो में कास्ट कर लो। एक अन्य यूजर ने लिखा - इस बच्ची का टैलेंट कमाल का है।  हालांकि, कई लोगों का ये भी कहना है कि दया बेन की जगह कोई नहीं ले सकता।

बाघों के बीच अकेला बैठा था डॉगी, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखिए वायरल वीडियो

पीपीई किट पहनकर गरबा करती इन लड़कियों को देखकर लोगों को याद रहेंगे कोरोना प्रोटोकॉल

जज्बे को सलाम : एक पैर नहीं है मगर लाठी के सहारे साइकिल चलाता है ये शख्स, देखिए वायरल वीडियो

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।