1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: चौथी मंजिल से गिर रहा था चार साल का मासूम, मां के अंदर आ गई चीते सी फुर्ती और...

Viral Video: चौथी मंजिल से गिर रहा था चार साल का मासूम, मां के अंदर आ गई चीते सी फुर्ती और...

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 29, 2019 04:39 pm IST,  Updated : May 31, 2022 03:05 pm IST

बच्चे को गिरते देखकर मां के अंदर जैसे चीते की आत्मा आ गई। उसने एक पल के दसवें हिस्से में लपक कर बच्चे की टांग पकड़ी और फिर जो हुआ वो वाकई देखने लायक है।

mom- India TV Hindi
mom Image Source : YOUTUBE

चौथी मंजिल से नीचे गिरते मासूम को उसकी मां ने कैसे तुरत फुरत बचाया, ये Video सोशल मीडिया पर Viral हो रहा है। इस वीडियो को अब तक दस लाख लोग देख चुके हैं और लोग इस बहादुर मां की तारीफ कर रहे हैं।

चमत्कार! धरती में दबे थे शिवलिंग और रक्षा में खुद तैनात थे नागराज, मजदूरों की कुदाल चली तो...

मामला कोलिंबिया के मेडेलिन शहर का बताया जा रहा है जहां एक महिला अपने बेटे के साथ लॉरेल्स कॉलोनियल बिल्डिंग में आती है। दोनों एक दरवाजे के पास गेट खुलने का इंतजार कर रहे होते हैं कि नन्हा बच्चा मां के पीछे बालकनी की तरफ मौजूद रेलिंग की तरफ जाता है और बैलेंस बिगड़ते ही रेलिंग से चार मंजिल नीचे गिरने लगता है। उसी समय शायद एक पल के भी दसवें हिस्से में मां बच्चे की तरफ दौड़ती है और नीचे गिरते मासूम का हाथ या पैर पकड़ लेती है। बच्चा लटका है और फिर आस पास के लोग हरकत में आते हैं। साथ में खड़ा डिलीवरी मैन नीचे की तरफ भागता है और दूसरी तरफ मौजूद लोग भी मदद के लिए आते हैं लेकिन तब तक महिला अपने बच्चे को ऊपर खींच लेती है।

बिल्डिंग से गिर रही 2 साल की बच्ची को नीचे खड़े लड़के ने किया कैच, देखिए हिलाकर रख देने वाला वीडियो 

हालांकि अधिकतर लोग इस वीडियो में मां की बहादुरी और तत्परता की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ यूजर मां को लापरवाह कह रहे हैं, उनका कहना है कि मां को इतने छोटे बच्चे का हाथ पकड़ कर रखना चाहिए थे। बहरहाल बच्चा बच गया है और ये वीडियो लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है। 

आंखों में आंसू ला देगी बाप-बेटी के शवों की ये तस्वीर, शरणार्थी मुद्दा फिर गरमाया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।