1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: गोद में बच्चा लिए ड्यूटी करती दिखीं महिला ट्रैफिक पुलिस, मां के जज्बे को हर कोई कर रहा सलाम

Viral Video: गोद में बच्चा लिए ड्यूटी करती दिखीं महिला ट्रैफिक पुलिस, मां के जज्बे को हर कोई कर रहा सलाम

 Published : Mar 07, 2021 11:12 pm IST,  Updated : Mar 07, 2021 11:12 pm IST

एक महिला ट्रैफिक पुलिस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें महिला पुलिसकर्मी अपने 2 महीने के बच्चे को लेकर ड्यूटी कर रही है। इस वीडियो को लोख खूब पसंद कर रहे हैं।

women traffic police - India TV Hindi
गोद में बच्चा लिए ड्यूटी करती दिखी महिला ट्रैफिक पुलिस  Image Source : TWITTER/SCREENSHOT/VIJAY KEDIA

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला ट्रैफिक पुलिस एक ही समय में मां और सरकारी कर्मी, दोनों की जिम्मेदारी निभाती नजर आ रही है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग जहां फर्ज निभाने को लेकर इस महिला कॉन्सटेबल की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग पुलिस विभाग पर सवाल उठा रहे हैं।  

Viral Pic: समुद्र से निकला 23 फुट के रहस्यमयी जीव का मृत शरीर, लोग हुए हैरान

क्या है पूरा मामला?

शुक्रवार की सुबह ट्रैफिक पुलिस कॉन्सटेबल प्रियंका अपने बच्चे के साथ ड्यूटी पर पहुंची थीं। सेक्टर 24 के चौराहे पर वह एक हाथ में बच्चे को लेकर ट्रैफिक मैनेज करती दिखीं। इस दौरान कुछ आने-जाने वालों ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया। लोग इसे ट्विटर से लेकर फेसबुक तक शेयर करने लगे। इसी शेयरिंग के दौरान एक बहस को भी जन्म मिला। बहस ये कि क्या इस तरह किसी महिला से काम कराया जाना चाहिए था? क्या ये इस महिला के साथ अन्याय नहीं है? आखिर प्रियंका एक साथ दो काम करने को मजबूर क्यों है?

वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें प्रियंका का ये रूप फर्ज को समर्पित एक मजबूत महिला कॉन्सटेबल का दिखाई दिया। एक ऐसी महिला जो अपने काम और बच्चे को एक साथ संभाल सकती है। बच्चे को गोद में लेकर बीच सड़क पर ट्रैफिक को नियंत्रित कर सकती है। दोनों ही तरह के विचार इंटरनेट पर फैलने लगे। 

Viral: अच्छा कमाते हैं दो बेटे फिर भी 98 साल की उम्र में चने बेच रहा ये बुजुर्ग, वजह जान रह जाएंगे हैरान ...

ये ट्वीट देखिए

ट्विटर यूजर आभा चौधरी लिखती हैं कि ‘ये वाकई पीड़ादायक है। चंडीगढ़ प्रशासन से अनुरोध है कि इस मां को अपने नवजात को पालने के लिए मातृत्व अवकाश दिया जाए।

वहीं ट्विटर यूजर शैली तिवारी को प्रियंका पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने लिखा है, ‘जज्बे को सलाम: चंडीगढ़ में अपने एक साल के बच्चे को गोद में लेकर ट्रैफिक संभालती है कॉन्स्टेबल प्रियंका।’

Viral: समंदर किनारे घूमने निकली थी महिला, हाथ लगा ऐसा खजाना, घंटों में बन गई करोड़पति

आदेश की अनदेखी करने के लिए प्रियंका के खिलाफ जांच 

इधर लोग ट्विटर पर बहस कर रहे थे और प्रियंका के वीडियो को शेयर कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने प्रियंका के खिलाफ जांच के आदेश जारी कर दिए। अधिकारियों का कहना है कि महिला कांस्टेबल के खिलाफ गैरहाजिर रहने के लिए और देर से पहुंचने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। सुबह 8 बजे प्रियंका की शिफ्ट सेक्टर 15-16-23-24 के पास थी, लेकिन वह इंस्पेक्टर गुरजीत कौर को नहीं मिलीं। यहां तैनात दूसरी कॉन्सटेबल से कन्फर्म करने के बाद प्रियंका की अनुपस्थिति मार्क की गई। 

इसके बाद जब प्रियंका अपने बच्चे के साथ ड्यूटी पर पहुंचीं तब उन्हें ऐसा नहीं करने को कहा गया। आरोप है कि आदेश की अनदेखी कर प्रियंका ड्यूटी पर पहुंच गईं। इस मामले में जब जांच इंस्पेक्टर गुरजीत कौर करेंगी। अधिकारियों का कहना है कि विभाग ने पुलिस लाइन में क्रेच की सुविधा उपलब्ध कराई है और कर्मचारी जरूरत पड़ने पर अपने बच्चों को यहां छोड़ सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।