1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ढाई साल की वंडर गर्ल, याद्दाश्त ऐसी कि एक बार में बता दिए 205 देशों की राजधानियों के नाम

ढाई साल की वंडर गर्ल, याद्दाश्त ऐसी कि एक बार में बता दिए 205 देशों की राजधानियों के नाम

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 03, 2021 01:45 pm IST,  Updated : Jun 03, 2021 01:46 pm IST

ढाई साल की उम्र में बच्चे के अंदर इतना हुनर देखकर लोग हैरान रह गए हैं। इस बच्ची को वंडर गर्ल कहा जा रहा है।

wonder girl- India TV Hindi
wonder girl Image Source : TWITTER/@PRIYANKAJSHUKLA
यूं तो बच्चे मासूम होते हैं लेकिन उनकी प्रतिभा बचपन में ही दिख जाती है। कुछ बच्चे इतने होशियार होते हैं कि वो बचपन में ही अपनी प्रतिभा के झंडे गाड़ देते हैं और लोग उनकी तारीफ करने लगते हैं। ऐसी ही एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे महज ढाई साल की उम्र में 205 देशों की राजधानियों के नाम कंठस्थ हो गए हैं। छोटी सी बच्ची प्यारी सी आवाज में एक एक करके राजधानियों के नाम बोलती जाती है तो लोग चकित हो जाते हैं। 
 
इस वीडियो को आईएएस अधिकारी प्रियंका शुक्ला ने शेयर किया है। प्रियंका ने अपने सहयोगी प्रदीप की ढाई साल की बेटी का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कई देशों की राजधानियों के नाम बता रही हैं। 
 
 
प्रियंका ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है - आपको कितने देश की राजधानियों के नाम पता  हैं?  इस वीडियो के माध्यम से मिलिए मेरे सहयोगी 23Pradeep की बिटिया प्रनिना से। मात्र 2.6 वर्ष की उम्र में इन्हें 205 देशों की राजधानियों के नाम कंठस्थ हैं। प्रदीप बताते हैं कि प्रनिना की याददाश्त प्रारम्भ से ही असाधारण है।
 
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूछने पर बच्ची अपना नाम प्रनिना औऱ उम्र ढाई साल बताती है फिर खेल खेल में ही कई देशों की राजधानियों के सही सही नाम बताती जाती है। अमूनन इतनी उम्र में बच्चे पढ़ना  नहीं सीख पाते और ऐसे में बच्ची इतने देशों की राजधानियों के नाम कैसे सीख गई है, इसे देखकर ही इसे वंडर गर्ल कहा जा रहा है।
 
ऐसे ही देश में कई होनहार बच्चों ने समय समय पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रनिना का बचपन में इतना तेज दिमाग है तो आगे जाकर वो जरूर कीर्तिमान हासिल करेगी, ऐसा सोशल मीडिया में कहा जा रहा है। 
 
लोग इस बच्ची की प्रतिभा के इतने कायल हो गए हैं कि इसके उज्जवल भविष्य की कामना की जाने लगी है। कमेंटस में लिखा जा रहा है कि इतनी छोटी उम्र में इतना हुनर वाकई किसी किसी को मिल पाता है। 
 
बकौल प्रियंका बच्ची के पिता प्रदीप का कहना है कि बच्ची की याद्दाश्त बहुत ही तेज है इसलिए वो एक साथ इतने देशों की राजधानियों के नाम कंठस्थ कर पाई है और पूछने पर बिना किसी गड़बड़ सभी नाम सही बताती है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।