1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डांस करते-करते 19 साल के युवक को आया हार्ट अटैक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

डांस करते-करते 19 साल के युवक को आया हार्ट अटैक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

 Reported By: Atul Singh Written By: Ravi Prashant
 Published : Feb 27, 2023 12:57 pm IST,  Updated : Feb 27, 2023 01:00 pm IST

देशभर में लगातार ऐसे मामले सामने आते देख लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। इस वीडियो ने भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

heart attack came while dancing- India TV Hindi
डांस करते हुए आया हार्ट अटैक Image Source : INDIA TV

देश में इन दिनों हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। फिर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके दिल की धड़कन बढ़ जाएगी। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि किसी की इस तरह से मौत हो जाना अपने आप में डरावनी है। देशभर में लगातार ऐसे मामले सामने आते देख लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। इस वीडियो ने भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग सरकार के स्पष्ट जवाब का इंतजार कर रहे हैं ताकि पता चल सके कि ऐसे लोग क्यों मर रहे हैं? अबतक किसी ने क्लियर जवाब नहीं दिया है।

डांस करते हुए युवक को आया हार्ट अटैक 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक तेलुगु गाना पर डांस कर रहा है। वह बहुत अच्छा डांस कर रहा है। लेकिन कुछ देर बाद युवक डांस करते हुए नीचे गिर जाता है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि युवक डांस कर रहा होता है लेकिन तोड़ी ही देर बाद मुंह के बल गिर जाता है। आपको बता दें कि ये वीडियो महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले का बताया जा रहा है। इस युवक का नाम मुत्तनना जमगेवाड़ था। युवक अपने रिश्तेदार की शादी में तेलंगान गया हुआ था।

देश में लगातार सामने आ रहे हैं मामले
पिछले हफ्ते ही दो वीडियो भी वायरल हुए थे। एक वीडियो में एक युवक शादी में दूल्हे से हंसते-हंसते बात कर रहा है, तभी वह अचानक नीचे गिर जाता है। दूसरे वीडियो में एक युवक जिम में पुशअप्स कर रहा है। तभी उनका हार्ट अटैक आता है। वह भी झटके से जमीन पर गिर जाता है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। लोगों की इस तरह मौत अपने आप में एक पहेली बन गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।