1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 10 महीने की बच्ची बनी सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर, रोड एक्सीडेंट में गई थी जान, इमोशनल कर देगा ये मामला

10 महीने की बच्ची बनी सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर, रोड एक्सीडेंट में गई थी जान, इमोशनल कर देगा ये मामला

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 17, 2026 10:34 pm IST,  Updated : Feb 17, 2026 10:34 pm IST

एक 10 साल की बच्ची देश में सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर है। इस बच्ची की रोड एक्सीडेंट में जान जा चुकी है, जिसके बाद बच्ची के माता-पिता ने उसके अंग दान करने का फैसला लिया।

Kerala, Aalin Sherin Abraham- India TV Hindi
सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर एलिन शेरिन अब्राहम Image Source : INDIA TV

तिरुवनंतपुरम: केरल में 10 महीने की एक बच्ची, सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर बन गई है। पतनम-तिट्टा जिले की एलिन शेरिन अब्राहम का सड़क हादसे में निधन हो गया था। अपनी फूल सी बच्ची गंवाने के बावजूद, एलिन के पैरेंट्स ने उसके ऑर्गन डोनेट करने का फैसला लिया। उनके इस कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है क्योंकि बच्ची के अंगों से कई अन्य लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

एलिन के अंग किसे दिए गए?

एलिन की किडनी, लीवर और हृदय के वॉल्व को दान कर दिया गया। अब ये अंग दूसरे जरूरतमंद लोगों को लगाए जा रहे हैं। एलिन की 2 किडनियां तिरुवनंतपुरम के दस साल के एक बच्चे को लगाई जाएंगी। एलिन का लीवर कोच्चि की छह महीने की बच्ची ध्रिया को लगाया गया है।

एलिन के हार्ट वॉल्व तिरुवनंतपुरम में श्री चित्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी को दान किए गए हैं और उसके कॉर्निया को कोच्चि में एम्स के आई बैंक में रखा गया है। 10 महीने की एलिन के सारे डोनेटिड अंग सही समय पर लोगों को मिल जाएं, इसके लिए बाकायदा सड़कों पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ऑर्गन्स को उनके प्राप्तकर्ताओं तक पहुंचाया गया।

एलिन के पैरेंट्स अरुण अब्राहम और शेरिन अब्राहम की पूरे केरल में चर्चा हो रही है। राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और केरल की हेल्थ मिनिस्टर वीणा जॉर्ज ने एलिन के पैरेंट्स के फैसले की जमकर तारीफ की है। पतनम-तिट्टा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ एलिन का अंतिम संस्कार किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये मामला

सोशल मीडिया पर भी ये मामला काफी वायरल हो रहा है। लोग बच्ची के माता-पिता के साहस को नमन कर रहे हैं और बच्ची को लेकर इमोशनल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी प्यारी बच्ची इतनी कम उम्र में दुनिया छोड़कर चली गई। ये मामला केरल समेत देशभर में सुर्खियों में है और इससे जुड़े वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।