1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral dance Video: डांस देखने के लिए छत पर लड़कों का लग गया तांता, लेकिन अंत में लगा जोर का झटका

Viral dance Video: डांस देखने के लिए छत पर लड़कों का लग गया तांता, लेकिन अंत में लगा जोर का झटका

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 27, 2023 06:27 pm IST,  Updated : Nov 27, 2023 06:27 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक डांस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़के उसका डांस के देखने के लिए भागते हुए छत पर जाते हैं मगर आखिर में उनके साथ ही धोखा हो जाता है।

Viral- India TV Hindi
डांस का वीडियो देखने के लिए लड़कों का लगा भीड़ Image Source : SCREEN GRAB

ऐसा कोई भी दिन नहीं जाता है जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई वीडियो वायरल ना होता हो। बाइक पर स्टंट हो या फिर मेट्रो में लड़ाई हो, हर तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। कुछ वीडियो काफी मजेदार होते हैं जो लोगों को मूड लाइट कर देते हैं तो वहीं कुछ वीडियो देखने के बाद उनका गुस्सा फूट जाता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वह दोनों का कॉम्बिनेशन है।

वीडियो का अंत हैरान कर देगा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक डांस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि साड़ी पहनी एक लड़की ढोल के बीट पर अपनी कमर लचका रही है। उसका यह डांस देखने के लिए कुछ लड़के छत पर पहुंचे है और छिप कर उस लड़की को डांस करते हुए देख रहे हैं। लेकिन जैसे ही वह लड़की मुड़ती है, सभी लड़कों के होश गायब हो जाते हैं। दरअसल यह कोई लड़की नहीं बल्कि एक लड़का है, जिसने साड़ी और सिर पर विग पहना हुआ है। आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते हैं जहां फेम के चक्कर में लड़के लड़की का रूप लेते हैं। और डांस करते हुए अपनी वीडियो बनाते हैं।

यहां देखें वायरल डांस वीडियो

पहले भी वायरल हो चुका है ऐसा वीडियो

जैसा हमने आपको बताया कि ऐसे वीडियो पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं जिसमें लड़के ऐसी हरकत करते हुए नजर आए हैं। कुछ दिनों पहले एक लड़के ने साड़ी पहनकर भोजपुरी गाने पर डांस लिप्सिंग और डांस करते हुए अपना एक वीडियो बनाया था। वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो देखने के बाद लोगों ने उसका जमकर मजाक बनाया था।

यहां देखें वह वीडियो

ये भी पढ़ें-

भैंस के दूध ने गांव वालों के लिए खड़ी की अजीब मुसीबत, स्वास्थ्य अधिकारी ढूंढ-ढूंढ कर लोगों को लगा रहे हैं इंजेक्शन

OMG! अब जानवरों को भी मिलने लगी सजा, 9 बकरियों को 1 साल के लिए कैद में भेजा, अपराध जानकर नहीं होगा यकीन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।