1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Ask me a question पढ़कर लड़के ने पूछा ऐसा सवाल कि भड़क गई लड़की, बोली- 'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', वायरल हुआ पोस्ट

Ask me a question पढ़कर लड़के ने पूछा ऐसा सवाल कि भड़क गई लड़की, बोली- 'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', वायरल हुआ पोस्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 27, 2023 04:11 pm IST,  Updated : Nov 27, 2023 04:13 pm IST

आजकल एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। पोस्ट में लड़के ने लड़की से कुछ ऐसा सवाल किया जिसे पढ़ने के बाद लड़की भड़क गई और कहा कि तुम्हें शर्म आनी चाहिए।

Viral- India TV Hindi
लड़के के आखिर किस सवाल पर भड़की लड़की? Image Source : SCREEN GRAB

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ वायरल जरूर होता है। कभी फनी वीडियो वायरल होते हैं तो वहीं कुछ वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं। दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकत करते हुए कपल का वीडियो भी वायरल होता है, जिन्हें देखने के बाद लोग भड़क जाते हैं। अभी भी एक ऐसा ही पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की किसी लड़के का अजीब सवाल पढ़कर उसपर भड़क गई और शानदार जवाब दिया। लड़की का रिप्लाई पढ़ने के बाद कुछ लोग उसे सही बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अपनी अलग राय रख रहे हैं।

पोस्ट में ऐसा क्या है?

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में लड़की ने स्क्रीनशॉट शेयर किया है। आप पोस्ट में पढ़ सकते हैं कि लड़की ने 'Ask me a question' लिखकर ट्वीट किया। यह पढ़ने के बाद एक यूजर ने उससे सवाल किया, 'एक लड़की के लिए मन में फीलिंग' है लेकिन उसका पहले से एक बॉयफ्रेंड है, मुझे क्या करना चाहिए? यह सवाल देखते ही लड़की भड़क गई और शानदार जवाब दिया। उसने लड़के को रिप्लाई देते हुए लिखा, 'शर्म कर लेनी चाहिए।' इस पोस्ट को पढ़कर लोग सोशल मीडिया पर खूब मजे ले रहे हैं।

यहां पढ़ें वायरल पोस्ट

पोस्ट हो गया वायरल

इस पोस्ट को आयुषी नाम की यूजर ने अपने एक्स हैंडल @ShutupAyushiii से शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए उसने पूछा, मैं सही हूं या मैं सही हूं? खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 38 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस पोस्ट पर एक लड़की ने रिप्लाई देते हुए लिखा- मुझे लगता है कि कोशिश करते रहना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- लड़की का ब्रेकअप करा दे। एक दूसरे यूजर ने लड़की का साथ देते हुए लिखा- तुमने सही किया। एक अन्य यूजर ने लिखा- आखिर तक हार नहीं माननी चाहिए।

ये भी पढ़ें-

विद्या के मंदिर में लड़का-लड़की ने बेशर्मी की सारी हदें की पार, Viral Video देख लोगों के उड़ गए होश

Viral: एक गोलगप्पा खाओ और 'लुगाई' फ्री, लेकिन ऑफर पर नियम व शर्तें लागू!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।