1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Inspiring Video: मूक बधिर कपल मोहाली में चलाता है अपना क्लाउड किचन, छोटा सा बेटा कुछ यूं बना हुआ है उनका सहारा

Inspiring Video: मूक बधिर कपल मोहाली में चलाता है अपना क्लाउड किचन, छोटा सा बेटा कुछ यूं बना हुआ है उनका सहारा

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 20, 2026 01:06 pm IST,  Updated : Jan 20, 2026 01:33 pm IST

आज एक ऐसे कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर दिखा जो आपका दिल जीत लेगा। दरअसल एक मूक बधिर कपल अपना क्लाउड किचन चलाता है और उनका बेटा उनके वीडियो में अपना साथ देता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/QUIETLY_DELICIOUS

आज के समय में लोग जब भी अपने काम से फ्री होते हैं तो वो फोन निकालकर सोशल मीडिया की गलियों में निकल जाते हैं और दिन भर खूब सारे वीडियो देखते हैं। उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो भी दिख जाते हैं जो लोगों का दिल जीत लेता है। आप अगर ध्यान करेंगे तो आपकी फीड पर भी ऐसे खूब सारे वीडियो आए होंगे। सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों के भी खूब वीडियो वायरल होते हैं जिनका स्ट्रगल लोगों का दिल छू लेते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

मूक बधिर कपल चलाता है क्लाउड किचन

मोहाली में एक मूक बधिर कपल अपना क्लाउड किचन चलाता है। वो हर रोज जो भी खाने की चीजें बनाते हैं और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। उन्होंने अपना अकाउंट भी बनाया हुआ है और पहला वीडियो 25 दिसंबर 2025 को पोस्ट किया था। उसमें उन्होंने जो खाना बनाया था, वो दिखाया और साथ में कैप्शन में उनकी जानकारी भी दी। पहले के वीडियो में बस वही दोनों दिखते थे मगर अब उनके वीडियो में उनका बच्चा भी साथ देता है। उसे वीडियो बनाने की इतनी जानकारी तो नहीं है इसलिए उसे जो समझ में आता है, वो वीडियो में करता है। उनका एक वीडियो आप भी देखिए।

यहां देखें कपल का वीडियो

आपने अभी जिस कपल का वीडियो देखा वो मूक बधिर है और उनका नाम अनमोल एवं वंशप्रीत है। मोहाली में इनका क्लाउड किचन है। ये लोग लगातार वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं ताकि ज्यादातर लोगों को उनके किचन के बारे में पता चल सके और हर वीडियो में अलग-अलग डिश देखने को मिलता। इंस्टाग्राम पर इनके 11 हजार 500 फॉलोअर भी हैं और अब तक ये लोग 45 पोस्ट कर चुके हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अरे गजब! सरकारी गनर के साथ अपराधी बनाता है Video, सोशल मीडिया पर दिखाता है भौकाल

अब होगी पूरी फैमिली की फील्डिंग सेट! वायरल हुआ बच्चे का प्यारा Video, लोगों ने दिए गजब के रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।