1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नशे में धुत लड़की को लड़के ने पहुंचाया उसके घर, बाप के रिएक्शन के कारण Video हुआ वायरल

नशे में धुत लड़की को लड़के ने पहुंचाया उसके घर, बाप के रिएक्शन के कारण Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 20, 2026 10:52 am IST,  Updated : Jan 20, 2026 10:52 am IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद बहुत सारे लोगों को यह कहना है कि यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है। वहीं कुछ लोगों ने इसे सच मानकर अपना रिएक्शन दिया है। आइए आपको विस्तार से सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@VENOM1S

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और लोगों को जब भी कुछ अनोखा दिखता है या फिर वो कुछ ऐसा करते हैं जो लोगों का ध्यान खींच लेगा तो लोग तुरंत उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं। यह सब फिर सोशल मीडिया की गलियों में पहुंचता है जहां बैठी जनता उसे देखती है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो तरह-तरह के वीडियो देखते होंगे जिसमें से कुछ असली तो कुछ स्क्रिप्टेड वीडियो होते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो स्क्रिप्टेड ही लग रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की नशे में धुत है और लड़का रात में उसे कहीं और नहीं ले जा सकता था तो उसे उसके घर लेकर आ जाता है। उसके पापा घर का दरवाजा खोलते हैं और फिर वो उस लड़की को लेकर अंदर चला जाता है। घर की महिलाओं से पूछकर उस लड़की को उसके कमरे में सुलाने चला जाता है। इस दौरान उसका बाप पूरी तरह से हैरान नजर आता है और उसका चेहरा बताता है कि उसके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। यह सब एक स्क्रिप्टेड वीडियो मालूम होता है क्योंकि अगर कोई ऐसे किसी की मदद करेगा तो उसका वीडियो तो बिल्कुल नहीं बनाएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @venom1s नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सभी एक्टर्स ने अच्छी एक्टिंग की, बहुत प्रोफेशनल हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- स्क्रिप्टेड है। तीसरे यूजर ने लिखा- सभी एक्टर्स ने अच्छी एक्टिंग की। वहीं कुछ लोगों को यह सच लगा। एक यूजर ने लिखा- यह देखकर बहुत बुरा लगता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बाप के तौर पर फेल हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों को क्या बोले।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली मेट्रो में ऐसी हरकत...Civic Sense फिर फेल, वायरल Video जरा आप भी देखिए

बदनाम एयर इंडिया! जापान की लड़की ने अपने भारत टूर पर ये क्या बोल दिया, भड़क उठे लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।