1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन ई-रिक्शा वालों का अलग ही ड्रामा चल रहा है, Video देख पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे

इन ई-रिक्शा वालों का अलग ही ड्रामा चल रहा है, Video देख पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 23, 2025 06:46 pm IST,  Updated : Apr 23, 2025 06:46 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे ई-रिक्शा वाले आपस में रेस लगा रहे हैं और स्टंट कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल आपको ऐसे लोग बहुत कम मिलेंगे जिनके हाथ में स्मार्ट फोन है, फोन में अनलिमिटेड डेटा का रिचार्ज है मगर फिर भी वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं रहते हैं। वरना आज के समय में तो लोगों को जैसे ही थोड़ा सा फ्री समय मिलता है, वो सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते हैं। वहां लोग अलग-अलग पोस्ट को देखते हैं। कुछ लोगों का मनोरंजन करते हैं तो कुछ पोस्ट ऐसे होते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोगों को गुस्सा आता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद आपको गुस्सा आएगा। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि तीन ई-रिक्शा चालक अपनी-अपनी रिक्शा से रेस लगा रहे हैं। कभी कोई ई-रिक्शा वाला स्टंट करता है तो कभी दूसरा वाला स्टंट करता है। कभी कोई दो पहिए पर ई-रिक्शा को चलाता है तो कभी कोई। वीडियो में यह भी दिखता है कि एक ई-रिक्शा वाला चलती रिक्शा से बाहर निकलकर पैर को जमीन से टच करा कर स्टंट करता है तो अगले पल सबसे पीछे चल रही रिक्शा आगे आ जाती है। इस तरह से ये लोग ई-रिक्शा में स्टंट करते नजर आते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पहले इंडिया में छपरी बाइक थे अब छपरी इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा वाले आ गए।' वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है मगर अभी काफी वायरल हो रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मशीन बनाने वाले लोग ये देख अपना माथा पकड़ लेंगे, वायरल Video आपको भी हैरान कर देगा

हमला अचानक से हुआ था! वायरल हुए चचा के Video को देख लोगों ने किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।