1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: नशे में धुत शख्स पुलिस चौकी के सामने बीच सड़क कुर्सी लगाकर बैठ गया, तभी पीछे से आ गया ट्रक और ठोक दिया

Video: नशे में धुत शख्स पुलिस चौकी के सामने बीच सड़क कुर्सी लगाकर बैठ गया, तभी पीछे से आ गया ट्रक और ठोक दिया

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 30, 2024 05:25 pm IST,  Updated : Aug 30, 2024 05:30 pm IST

नशे में धुत होने के बाद एक शख्स ने पुलिस चौकी के बाहर ऐसा ड्रामा किया जैसा आपने शायद ही कभी देखा होगा। उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
पुलिस चौकी के बाहर ड्रामा करते शख्स की बाल-बाल बची जान Image Source : INDIA TV

शराब इंसान की सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। शराब पीने से हमारे शरीर के कई अंग प्रभावित होते हैं। ये सब तो आपको पता ही होगा। इसके अलावा एक नुकसान और होता है जो शराब पीने के कुछ समय बाद ही देखने को मिल सकता है। शराब पीने के बाद इंसान को जब नशा चढ़ जाता है तो उसे होश नहीं रहता कि वह क्या कर रहा है। ऐसा ही एक शख्स के साथ प्रतापगढ़ में हुआ है। नशे में धुत होने के बाद शख्स ने पुलिस चौकी के बाहर जो ड्रामा किया, वैसा आपने किसी फिल्म में ही कभी देखा होगा। आइए आपको बताते हैं कि शख्स ने क्या किया।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है एक शख्स कुर्सी पर आराम से बैठा हुआ है। मगर वो अपने घर के अंदर कुर्सी पर नहीं बैठा है बल्कि पुलिस चौकी के सामने बिजी सड़क के बीचो-बीच वह कुर्सी लगाकर बैठा है। सड़क पर कुर्सी लगाकर ऐसे बैठा है जैसे वो वहां का राजा है। ऐसा उसने नशे में धुत होने के बाद किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आगे नजर आता है कि एक ट्रक पीछे से आती है और उसे टक्कर मार देती है। इसमें राहत की बात यह है कि टक्कर मामूली थी और इससे उस शख्स को कुछ नहीं हुआ है। नशे में धुत होने के बाद शख्स ने पुलिस चौकी के बाहर ड्रामा किया और उसे एक टक्कर भी लग गई। शख्स की बाल-बाल जान बची।

यहां देखें वीडियो

कहां का है यह मामला?

आपको बता दें कि यह मामला प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली के चिलबिला पुलिस चौकी का है जहां शख्स ने नशे में धुत होने के बाद दबंगई दिखाने के लिए ऐसा ड्रामा किया। शख्स को जिस ट्रक वाले ने टक्कर मारी थी, वो मौके से फरार हो गया। अभी पुलिस ने ड्रामा करने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में लगी हुई है।

(प्रतापगढ़ से ब्रिजेश मिश्रा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

शख्स ने रजनीकांत के स्टाइल में जलाई सिगरेट, Video देखकर लोग बोले, 'Same-Same'

हवाबाजी के चक्कर में शख्स का हो गया बड़ा एक्सिडेंट, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।