1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हवाबाजी के चक्कर में शख्स का हो गया बड़ा एक्सिडेंट, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

हवाबाजी के चक्कर में शख्स का हो गया बड़ा एक्सिडेंट, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 30, 2024 04:07 pm IST,  Updated : Aug 30, 2024 04:07 pm IST

एक शख्स ने कूल दिखने के चक्कर में बाइक को लहराया मगर ऐसा करना उसे भारी पड़ गया। शख्स का ऐसा एक्सिडेंट हुआ जिसके बाद वह ऐसी हवाबाजी करने के बारे में सोचेगा भी नहीं।

Screen Grab- India TV Hindi
हवाबाजी के कारण शख्स का हो गया हादसा Image Source : SOCIAL MEDIA

आज की युवा पीढ़ी के सिर पर सिर्फ रील का बुखार चढ़ा हुआ है। रील बनाना कोई गलत बात नहीं मगर कई लोग इसके चक्कर में अपनी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हैं और ऐसा करना बिल्कुल गलत बात है। आप सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो तो देखते ही होंगे जिसमें लोग रील के लिए खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते होंगे। कोई छत से नीचे की तरफ लटकता है तो कोई बाइक की सीट पर खड़े होकर उसे चलाता है। वहीं एक वीडियो ऐसा भी वायरल हुआ जिसमें एक शख्स बाइक की सीट पर एक पैर तो दूसरे पैर को गाड़ी के बोनट पर रखते हुए स्टंट कर रहा है। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हैरान कर देगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि सड़क पर एक शख्स अपनी बाइक चलाते हुए जा रहा है। कुछ दूर जाने के बाद तिरछा मोड़ आता है और उसी जगह पर हवाबाजी करने के चक्कर में वह आदमी अपनी बाइक की रफ्तार को बढ़ा देता है। इसके बाद वह मोड़ के पास बाइक को विपरीत लेन में ले जाता है। बाइक काफी तेज रफ्तार में होती है और तभी सामने से एक कार आती हुई नजर आता है। रफ्तार तेज होने के कारण उसे संभलने का मौका नहीं मिलता है और वह कार से टकरा जाता है। शख्स का खतरनाक एक्सिडेंट होता है जो वीडियो में नजर आता है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Boss_bedroom नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'निकल गई हवा एक सेकंड में। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- हवा ही नहीं इसका तो सब कुछ निकल गया। दूसरे यूजर ने लिखा- फुकरापंती का यही अंजाम होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे लोग की वजह से इतने सारे एक्सिडेंट होते हैं।

ये भी पढ़ें-

"मुझे नया दिल मिलने वाला है...", हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले बच्चे के चेहरे पर खुशी देख पसीज जाएगा आपका दिल

ऐसे बनाया जाता है बाजार में पैकेट के अंदर बिकने वाला मैंगो जूस, पैकेजिंग प्रोसेस का Video हो रहा वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।