1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने रजनीकांत के स्टाइल में जलाई सिगरेट, Video देखकर लोग बोले, 'Same-Same'

शख्स ने रजनीकांत के स्टाइल में जलाई सिगरेट, Video देखकर लोग बोले, 'Same-Same'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 30, 2024 04:52 pm IST,  Updated : Aug 30, 2024 04:52 pm IST

एक आदमी ने इस अंदाज में अपनी सिगरेट जलाई कि उसे देखकर आपको रजनीकांत के स्टाइल की याद आ जाएगी। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाते हैं और जो वीडियो अधिकतर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ ना कुछ समय तो बीताते ही होंगे। आपके फीड पर भी वायरल वीडियो आते होंगे जिन्हें देखने के बाद आप रिएक्ट भी करते होंगे। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको रजनीकांत का अंदाज याद आ जाएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जो आपको रजनीकांत की याद दिला देगा।

स्टाइल के कारण वीडियो हुआ वायरल

आपने कई बॉलीवुड फिल्में देखी होंगी जिसमें हीरो सिगरेट या बीड़ी पीते नजर आया होगा। मगर रजनीकांत जैसा स्टाइल किसी स्टार में आपने नहीं देखा होगा। वो जब भी सिगरेट पीने की एक्टिंग करते तो उसे जलाने का उनका अलग अंदाज होता था। वैसा ही अंदाज एक शख्स में नजर आया जिस कारण उसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि शख्स पहले तो रजनीकांत के स्टाइल में ही सिगरेट को अपने मुंह में डालता है। इसके बाद माचिस को खड़ा करके उसपर तिल्ली को रगड़ता है। इस दौरान माचिस का डिब्बा फिसलकर उसके दूसरे हाथ में पहुंच जाता है और फिर सिगरेट जलाता है।

यहां देखें शख्स का अंदाज

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जैसा स्टार, वैसा फैन।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 48 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- रजनी सर। दूसरे यूजर ने लिखा- रजनी स्टाइल। तीसरे यूजर ने लिखा- यह कमाल का था। वहीं एक यूजर ने लिखा- Same Same.

ये भी पढ़ें-

हवाबाजी के चक्कर में शख्स का हो गया बड़ा एक्सिडेंट, Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

"मुझे नया दिल मिलने वाला है...", हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले बच्चे के चेहरे पर खुशी देख पसीज जाएगा आपका दिल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।