1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी में लड़की ने देखी ऐसी व्यवस्था की रह गई दंग, Video हो गया सोशल मीडिया पर वायरल

शादी में लड़की ने देखी ऐसी व्यवस्था की रह गई दंग, Video हो गया सोशल मीडिया पर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 13, 2026 11:39 pm IST,  Updated : Feb 13, 2026 11:39 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लड़की ने हैरान होकर बनाया। दरअसल लड़की ने शादी में जो व्यवस्था देखी, उसने उसको हैरान कर दिया। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

Viral video- India TV Hindi
शादी में बीड़ी गुटका की व्यवस्था Image Source : IG/CA_VANSHIKA_CURATES

आज के दौर में तो आपको हर किसी के हाथ में फोन देखने को मिल जाएगा। स्कूल में जाने वाले कई सारे बच्चे भी 9वीं या 10वीं के बाद फोन यूज करने लग जाते हैं। वहीं यूथ की बात करें तो आपको कोई भी बिना फोन के नहीं दिखेगा क्योंकि आज के समय में फोन लोगों की जरूरत बन गई है। अब जब लोगों के पास फोन है तो लोगों को जब भी कुछ अतरंगी या फिर हैरान करने वाला दिखता है तो तुरंत वो उसका वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया तक पहुंचा देते हैं। ऐसे ही एक लड़की ने वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप कई सारी शादियों में अब तक जा चुके हैं और वहां की अलग-अलग व्यवस्था भी देखी होंगी। वहां वेटर अलग-अलग खाने की चीजें लेकर घूमते रहते हैं और लोगों को जो खाना होता है, वो खा लेते हैं। मगर शायद ही कभी आपने किसी शादी में किसी वेटर को एक ट्रे में बीड़ी, गुटका और माचिस लेकर घूमते हुए देखा होगा। ऐसा ही एक लड़की ने एक शादी में देखा और उस नजारे ने उसको हैरान कर दिया। उसने वीडियो बनाया जो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखता है कि एक वेटर के हाथ में ट्रे है और उस ट्रे में बीड़ी, माचिस और गुटका दिख रहा है। वीडियो में वो बताती भी है कि वो एक शादी में गई थी और वो यह देखकर हैरान हो गई कि ये कैसे हो रहा है। उसने आगे बोला कि मुझे पता नहीं कि यह नॉर्मल है या फिर नहीं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ca_vanshika_curates नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- नए टैक्स देखने के बाद मुझे कोई शक नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- पुराना वाइब। तीसरे यूजर ने लिखा- कानपुर होगा। चौथे यूजर ने लिखा- नॉर्मल है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Pilot और Co-Pilot को नहीं दिया जाता एक जैसा खाना, बड़ा तर्कसंगत है इसके पीछे का कारण

बीवी कभी गलत नहीं हो सकती! ChatGPT ने भी मान ली यह बात, देखें वायरल स्क्रीनशॉट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।