1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. व्हेल को बच्चा पैदा करते हुए देखा है आपने? कैलिफोर्निया के बीच पर दिखा यह दुर्लभ नजारा, देखे Video

व्हेल को बच्चा पैदा करते हुए देखा है आपने? कैलिफोर्निया के बीच पर दिखा यह दुर्लभ नजारा, देखे Video

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jan 05, 2023 08:21 pm IST,  Updated : Jan 05, 2023 08:21 pm IST

समुद्र में जाते ही काफी दिलचस्प नजारा दिखता है। एक अलग ही दुनिया है वहां की लेकिन उससे भी बेहद दुर्लभ नजारा इस वीडियो में देखने को मिला है।

पानी के उपरी सतह पर व्हेल ने दिया बच्चे को जन्म।- India TV Hindi
पानी के उपरी सतह पर व्हेल ने दिया बच्चे को जन्म।

कैलिफोर्निया के दाना स्ट्रैंड्स बीच पर एक व्हेल को बच्चा पैदा करते हुए देखा गया। इस अद्भुत नजारे को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो 3 जनवरी को एक यूट्यूब चैनल कैप्टन डेव डॉल्फिन एंड व्हेल वॉचिंग सफारी पर पोस्ट किया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग बीच के किनारे एक बोट पर समुद्र के लहरों का लुत्फ उठा रहे हैं। तभी अचानक से एक व्हेल मछली एकदम बोट के पास आ जाती है। व्हेल को देख सब रोमांच से भर जाते हैं। थोड़ी देर बाद ही व्हेल वहीं बोट के पास ही एक बच्चे को जन्म देती है। यह नजारा देख सभी का मुंह खुला का खुला रह जाता है क्योंकि यह दुनिया का सबसे अद्भुत नजारों में से एक है जो बहुत ही कम देखने को मिलता है। 

कैमरे में कैद हुआ यह दुर्लभ नजारा

वीडियो में, जन्म के बाद माँ और बच्चे को पानी के उपरी सतह पर एक साथ तैरते हुए देखा जा सकता है। बोट पर सवार सभी लोगों को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "यह हम सभी के लिए पहली बार है। हमने ऐसा होते हुए कभी नहीं देखा है।" व्हेल और उसका बच्चा एक साथ तैरते हुए नजर आ रहे हैं। यात्रियों को इस दुर्लभ नजारे को देखकर खुद की आंखों पर भरोसा नहीं होता है।  

ये रहा लोगों का रिएक्शन 

वीडियो में सबसे पहले, देखा गया कि एक ग्रे व्हेल जैसे ही बोट के पास पहुंची तो पानी में अजीब सी हरकत नजर आई। वहीं बोट पर सवार लोगों ने देखा कि समुद्र में नारंगी और लाल रंग की कोई चीज पानी के सतह पर दिख रही है। जिसके बाद उन्हें लगा कि यह केलप हो सकता है। लेकिन कुछ देर बाद ही व्हेल का एक नवजात बच्चा सतह पर आ गया!” व्हेल-वॉचिंग टूर कंपनी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है। "एक मिनट के लिए, हममें से कई लोगों ने सोचा कि यह शार्क या शिकारी घटना हो सकती है। लेकिन नहीं, जीवन के अंत के बजाय, यह एक नई शुरुआत थी। व्हेल अपनी संतान को दिखाने और नमस्ते कहने के लिए बच्चे को भी बोट पर ले आई।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।