1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुत्ता बनने के लिए शख्स ने खर्च किए 9 लाख रुपए, जानिए पूरी कहानी

कुत्ता बनने के लिए शख्स ने खर्च किए 9 लाख रुपए, जानिए पूरी कहानी

 Published : Apr 27, 2023 12:33 pm IST,  Updated : Apr 27, 2023 12:38 pm IST

एक इंसान ने कुत्ता बनने के लिए 12 हजार डॉलर खर्च किए हैं तो क्या ये यकीन करने लायक है? हमने भी नहीं माना था लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया किया कि ऐसा हुआ है।

man became dog- India TV Hindi
इंसान कुत्ता बना Image Source : TWITTER/@ZEPPETJP

हमारी धरती पर कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनकी कहानी जानकर एक पल के लिए ऐसा लगता है कि क्या सच में इंसान ऐसा कर सकता है? ऐसे ही एक अजीब शख्स की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। अब कहानी भी कुछ ऐसी है जिसे जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा। अगर हम आपसे कहें कि एक इंसान ने कुत्ता बनने के लिए 12 हजार डॉलर यानी 9 लाख 79 हजार रुपये खर्च किए हैं तो क्या ये यकीन करने लायक है? हमने भी नहीं माना था लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया किया कि ऐसा हुआ है। 

कुत्ते की कॉस्ट्यूम के लिए खर्च किए 9 लाख 

जापान में रहने वाले एक शख्स को बचपन से ही जानवर बनने की ख्वाहिश थी। उसकी इच्छा थी कि वह एक दिन जानवर बने। अब उस शख्स ने भी अपना सपना पूरा कर लिया है। वह आदमी अब कुत्ते के वेश में रहता है। वह कुत्ते की तरह रहता है, जैसे कुत्ते हरकतें करते हैं, वैसे ही वो भी हरकतें करता है। इसके लिए उस शख्स ने कई दिनों तक इंतजार भी किया। उसने करीब 12 हजार डॉलर खर्च कर कुत्ते की ड्रेस बनवाई। इसमें सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि उसने बिल्कुल अलग डॉग कॉस्ट्यूम बनवाया ताकि वो नॉर्मल डॉग की तरह नहीं लगे। 

दोस्तों को बताने में डर लगता है
उस कॉस्ट्यूम को बनाने में 40 दिन से ज्यादा का समय लगा था। अब वो शख्स उसी ड्रेस में रहता है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उस आदमी ने कहा था कि अब मैं इंसान के रूप में आने की सोचता हूं लेकिन अब डर लगता है। पता नहीं मेरे दोस्त मेरे बारे में क्या सोचेंगे। उन्हें तो शौक्ड लगा है कि मैं जानवर बन गया हूं। इसलिए जब भी मैं उन सबको बताने के बारे में सोचता हूं तो डर जाता हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।