1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 8 किलो बिरयानी को अकेले ही चट कर गया शख्स, Video भी बनाया जो हो गया वायरल

8 किलो बिरयानी को अकेले ही चट कर गया शख्स, Video भी बनाया जो हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 20, 2025 12:34 pm IST,  Updated : Jan 20, 2025 12:45 pm IST

एक शख्स ने खाने के मामले में कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद भी आपको उस पर यकीन नहीं होगा। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसे देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट करके अपना रिएक्शन दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने इतनी सारी बिरयानी को अकेले ही कर दिया खत्म Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है। यहां कब आपको क्या देखने को मिल जाए, आप इसका अंदाजा कभी नहीं लगा सकते हैं। हर दिन हर स्क्रोल के बाद कुछ नया और अनोखा देखने को मिल ही जाता है। आप सोशल मीडिया से जुड़े हुए तो होंगे ही। इंस्टा हो, फेसबुक हो या फिर एक्स प्लेटफॉर्म हो, हर जगह अलग-अलग चीजें वायरल होती रहती हैं। आपको कभी जुगाड़ का वीडियो देखने को मिलता होगा तो कभी लोगों को खतरनाक स्टंट करते हुए देखा होगा। कभी डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी दूसरे कंटेंट का वीडियो वायरल होता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो खाने का है।

शख्स ने बनाया बिरयानी खाने का वीडियो

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स खाने के लिए टेबल के पास बैठा हुआ है। एक वेटर आता है और बड़े से प्लेट में बहुत सारा बिरयानी डालकर चला जाता है। इसके बाद वो शख्स धीरे-धीरे बिरयानी खाना शुरू करता है और उसे थोड़ा समय लगता है मगर पूरे बिरयानी को अकेले ही खत्म कर देता है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि बिरयानी 8 किलो थी। उसने कैप्शन में आगे लिखा है, 'हाथों से खाने में प्रो नहीं हूं मगर बिरयानी खाने में प्रो हूं।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर zermattneo नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा तो है ही, उसके साथ 27 लाख से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वहीं कई यूजर्स ने कमेंट करके रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- इससे पहले तुमने कितने दिनों तक नहीं खाया था। दूसरे यूजर ने लिखा- ये 8 किलो बिरयानी नहीं है, 2-3 किलो के पास होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई अब ऑफिशियली इंडियन है। चौथे यूजर ने लिखा- भाई का वजन 52 से 60 हो गया होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसा कैसे संभव है।

ये भी पढ़ें-

किसकी बंदी नाराज है भाई! वायरल बैनर को देखने के बाद लोग इस तरह ले रहे हैं मजे

पूरा बंदर समाज डरा हुआ है! शख्स का प्रैंक देख आप भी हो जाएंगे हैरान, Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।