1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अंगना में सईया ने स्विमिंग पूल तो नहीं मगर एक्वेरियम जरूर बनवा दिया, आप भी देखें वायरल Video

अंगना में सईया ने स्विमिंग पूल तो नहीं मगर एक्वेरियम जरूर बनवा दिया, आप भी देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 02, 2025 01:12 pm IST,  Updated : May 02, 2025 01:12 pm IST

एक कमाल के घर का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपने आज से पहले कभी भी ऐसा कुछ नहीं देखा होगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी खूब कमेंट्स किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया वो पूल हैं जहां कंटेंट की कमी से कभी सूखा नहीं पड़ता है। आप जब सोशल मीडिया पर जाएंगे, आपको भर-भर के कंटेंट मिलेंगे और वो कंटेंट किसी एक तरह के नहीं होंगे बल्कि वहां अलग-अलग चीजें देखने को मिलती है। लड़ाई करते लोगों का वीडियो दिखता है तो रील के लिए अतरंगी हरकत करने वाले भी वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर मैसेज का स्क्रीनशॉट भी वायरल होता है और अनोखे पोस्टर्स की तस्वीरें भी वायरल होती हैं। लोगों की तरफ से किया गजब का जुगाड़ भी वायरल होता है और लोगों की अनोखी पसंद भी सोशल मीडिया पर ही देखने को मिलती है। अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें अपने घर में मछली पालने का शौक होता है। लोग अपने घर में बची जगह के हिसाब से एक्वेरियम लाते हैं और उसमें अपनी पसंद की मछलियां भी रखते हैं। घर में एक्वेरियम देखकर अच्छा तो लगता ही है लेकिन शायद ही कोई ऐसा मिला होगा जिसने घर में तोड़-फोड़ करवाकर घर में ही बड़ा सा एक्वेरियम बनवा दिया हो। जी हां वायरल वीडियो में ऐसा ही देखने को मिला। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने कमरे जितने जगह में एक्वेरियम बनवा हुआ है और उसमें सुंदर मछलियां भी हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर memezenon नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अब तो सपने में भी मछलियां आती होंगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हर आदमी के बचपन का सपना। दूसरे यूजर ने लिखा- बच्चे तो घर में अलाउड ही नहीं होंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- यहां कुछ भी नॉर्मल नहीं रहा है अब। चौथे यूजर ने लिखा- एक्वेरियम में एक मगरमच्छ भी करो प्लीज। एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे नहीं, अंगना में स्विमिंग पूल है, किसी ने गाना को सीरियस ले लिया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये देखो देश को मजबूत करने वाले तो इस काम में बिजी है, लड़ाई का एक और Video वायरल

पापा की परी सच में आ गई! शादी में नया ट्रेंड देख हैरान हुआ शख्स, बनाया Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।