1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Lord Maruti 800: सड़क पर दिखा कुछ ऐसा नजारा जिसे देख आप भी हो जाएंगे दंग, Video हो रहा है वायरल

Lord Maruti 800: सड़क पर दिखा कुछ ऐसा नजारा जिसे देख आप भी हो जाएंगे दंग, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 21, 2024 09:07 pm IST,  Updated : Jun 21, 2024 09:07 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मारुति 800 सड़क पर चलती हुई नजर आ रही है। मगर उस गाड़ी के ऊपर जितना सामान लोड किया हुआ है, उसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
मारुति 800 कार पर शख्स ने लोड किया बहुत सारे ड्रम Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिन भर कुछ ना कुछ वायरल लगा ही रहता है। आप जब भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सर्फिंग करने के लिए आएंगे, आपको एक लाइन से कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे जो उस समय वायरल हो रहे होंगे। और कभी-कभी तो ऐसे वीडियो दिख जाते हैं जो हर किसी को हैरान कर जाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मारुति गाड़ी सड़क पर चलती हुई नजर आ रही है। मगर उसका मॉडल जानने के बाद और गाड़ी पर लदे सामान को देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान होने वाले हैं। तो फिर देरी किस बात की, आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

मारुति गाड़ी का वीडियो हुआ वायरल

एक समय था जब मारुति 800 का अलग ही ट्रेंड था। आज आपको  यह गाड़ी रेयर ही कहीं देखने को मिलेगी। मगर जब भी कहीं दिखती है तो लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करते हैं। अभी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा हुआ है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स अपनी मारुति 800 लेकर कहीं जा रहा है। मगर उसने गाड़ी के ऊपर इतने ड्रम लोड किए हुए हैं, जिसका कोई हिसाब ही नहीं है। शख्स ने 24 ड्रम को अच्छे से बांधकर गाड़ी के ऊपर लोड किया हुआ है। इसके अलावा उसने गाड़ी के अंदर भी कुछ ड्रम रखे हुए हैं जैसे वह गाड़ी नहीं बल्कि कोई ट्रक है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लॉर्ड मारुति 800 के आगे कोई बोल सकता है क्या? दूसरे यूजर ने लिखा- यार ये इतना ले कैसे जा रहा है, देख कर ही मुझे चक्कर आ रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- काफी क्रेजी कर दिया इसने तो। चौथे यूजर ने लिखा- देसी लोगों का टैंक है ये। वहीं एक यूजर ने लिखा- मारुति के पावर को कम समझा क्या?

ये भी पढ़ें-

अरे अम्मा तुम भी! दादी ने जवान लड़के संग बनाई रील, सोशल मीडिया पर Video हो रहा है जमकर वायरल

गर्मी से निजात पाने का ऐसा तरीका देखा है कभी? Video देखकर आंखों पर नहीं होगा विश्वास

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।