1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गर्मी से निजात पाने का ऐसा तरीका देखा है कभी? Video देखकर आंखों पर नहीं होगा विश्वास

गर्मी से निजात पाने का ऐसा तरीका देखा है कभी? Video देखकर आंखों पर नहीं होगा विश्वास

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 21, 2024 08:13 pm IST,  Updated : Jun 21, 2024 08:13 pm IST

एक शख्स का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग जमकर मजे ले रहे हैं। वीडियो देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

वायरल वीडियो का सबसे अच्छा अड्डा सोशल मीडिया ही है। यहां दिनभर कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। आप इंस्टाग्राम के यूजर हों, फेसबुक के हों या फिर ट्विटर के हों, हर जगह आपको वायरल वीडियो देखने को मिल ही जाएंगे। डांस से लेकर लड़ाई तक, रील से लेकर अजीब एक्टिंग तक, हर तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। कभी-कभी तो ऐसे भी वीडियो वायरल हो जाते हैं जिसकी किसी ने उम्मीद तक नहीं की होती है कि उन्हें ऐसा कुछ देखने को मिलेगा। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कुछ ऐसा ही है। वीडियो देखने के बाद लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स नजर आ रहा है जो किसी सैलून में बैठा हुआ है। इस शख्स ने अपने सभी बालों को हटवा दिया है। मगर हैरानी इस चीज से नहीं हुई। यूजर्स को हैरानी इस बात से हुई कि शख्स के पूरे सिर पर बर्फ जमी हुई है। जी हां, आपने सही पढ़ा, वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स के पूरे सिर पर बर्फ जमा हुआ है। इसी चीज को देखने के बाद लोग हैरान हुए और मजे लेना शुरू कर दिया।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर aditya.status_ नाम के अकाउंट से शेयर किया है। अकाउंट के यूजर ने केवल वीडियो शेयर किया है और कोई ऐसी जानकारी नहीं दी है जिससे पता चल सके कि यह वीडियो कब का और कहां का है और यह शख्स क्या करवा रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने मजे लेने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा- अब फ्लेवर डाल कर कलर भी कर दो। दूसरे यूजर ने लिखा- अलादीन के चिराग से निकला हुआ जिन। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत गर्मी थी इसे। चौथे यूजर ने लिखा- अब प्रोसेसर हीट नहीं होगा। वहीं एक यूजर ने लिखा- कभी तो बाहर निकलेगा, कभी तो बर्फ पिघलेगी।

ये भी पढ़ें-

सोशल मीडिया पर आंटी जी ने दिखाया अपना टैलेंट, देखने के बाद लोग ले रहे हैं खूब मजे, देखें Video

वाह क्या तरीका है! पेपर में चीटिंग के लिए लड़की ने लगाया गजब का दिमाग, Video में दिखी उसकी चालाकी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।