1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोशल मीडिया पर आंटी जी ने दिखाया अपना टैलेंट, देखने के बाद लोग ले रहे हैं खूब मजे, देखें Video

सोशल मीडिया पर आंटी जी ने दिखाया अपना टैलेंट, देखने के बाद लोग ले रहे हैं खूब मजे, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 21, 2024 07:42 pm IST,  Updated : Jun 21, 2024 07:42 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। अन्य यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब और अनोखी है। यहां कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन ना जाने कितने ही वीडियो और पोस्ट वायरल होते हैं। इन्हीं वीडियोज और पोस्ट के बीच एक-दो वीडियो ऐसे निकल जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग खूब मौज लेते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने मजेदार कमेंट्स की लाइन लगा दी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या दिखा और लोगों ने कैसे कमेंट किए हैं?

आंटी ने वीडियो में क्या किया?

अभी वायरल हो रहे वीडियो में आंटी जी डांस करती हुई नजर आ रही हैं। मगर वो आम तरीके के साथ डांस नहीं कर रही हैं। आंटी जी ने अपने सिर पर एक सिलेंडर, उस सिलेंडर के ऊपर दूसरा सिलेंडर और फिर उसके ऊपर एक मटका भी रखा हुआ है। इन सभी को बैलेंस करते हुए आंटी गाने पर डांस कर रही हैं। हैरानी इस बात की होती है कि आंटी ने इतना वजन अपने सिर पर कैसे उठाया और डांस के दौरान इनको बैलेंस कैसे किया? खैर अभी यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर _neetu_5650 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर खबर लिखे जाने तक वीडियो को 55 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सिलेंडर भरा होता तो ज्यादा वायरल हो जाती। दूसरे यूजर ने लिखा- ऑस्कर पुरस्कार दिया जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- फेमस होने का चक्कर है बाबू भईया। वहीं एक यूजर ने लिखा- देख लोग औरत की ताकत, अब इसका पति कभी इससे लड़ाई नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें-

वाह क्या तरीका है! पेपर में चीटिंग के लिए लड़की ने लगाया गजब का दिमाग, Video में दिखी उसकी चालाकी

ऑफिस में बॉस ने लागू किया नया नियम मगर खुद हो गए उसके शिकार, यहां जाने पूरा मामला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।