1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये मजदूर का हाथ है कातिया! शख्स का Video देखने के बाद आपको भी याद आएगा सनी देओल का यह डायलॉग

ये मजदूर का हाथ है कातिया! शख्स का Video देखने के बाद आपको भी याद आएगा सनी देओल का यह डायलॉग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 20, 2024 04:34 pm IST,  Updated : Jun 20, 2024 04:34 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। एक शख्स ने एक साथ इतनी सारी बोरियां उठा रखी हैं जिन्हें उठाना हर किसी के लिए संभव नहीं है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया हर दिन लोगों को वायरल वीडियो को जरिए हैरान करता रहता है। सुबह से लेकर शाम तक कई वीडियो वायरल होते हैं। अलग-अलग तरह के वीडियो देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह से रिएक्ट करते हैं। मगर इन्हीं वायरल वीडियोज के बीच में एक या दो वीडियो ऐसे निकल जाते हैं जो हर किसी को हैरान कर देते हैं। आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। लेकिन अगर नहीं देखा है तो कोई बात नहीं, आज आपको एक ऐसा वीडियो देखने को मिल जाएगा, जो आपको हैरान कर सकता है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने सनी देओल का मशहूर डायलॉग 'ये मजदूर का हाथ है कातिया' तो सुना ही होगा। यह डायलॉग एक मजदूर के ताकत को दर्शाता है और उसकी बात करता है। अभी वायरल हो रहा है वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स चलते हुए आ रहा है। मगर उसने अपने हाथों में और कंधे के ऊपर इतनी सारी बोरियां लाद रखी है जिसे उठाना हर किसी के बस की बात नहीं है। जाहिर सी बात है कि इन बोरियों में कुछ हल्का सामान ही होगा लेकिन उसके बावजूद इतनी सारी बोरियां उठाकर कहीं जाना हर किसी के लिए संभव नहीं है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @sr_maths7 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'परिवार का पेट भरने के लिए असंभव कार्य को भी संभव बनाना पड़ता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 400 से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अरे ये कैसे किया? दूसरे यूजर ने लिखा- जी बिल्कुल परिवार पहले खुद बाद में। तीसरे यूजर ने लिखा- सही कहा।

ये भी पढ़ें-

चोर का यह टैलेंट देखने के बाद आपको सताने लगेगी आपके बाइक की चिंता, Video हो रहा है वायरल

10 रुपये की चाइनीज थाली! अंकल का स्कीम सुनकर खड़े हो जाएंगे आपके कान, Video देख भड़के लोग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।