1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चोर का यह टैलेंट देखने के बाद आपको सताने लगेगी आपके बाइक की चिंता, Video हो रहा है वायरल

चोर का यह टैलेंट देखने के बाद आपको सताने लगेगी आपके बाइक की चिंता, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 20, 2024 03:25 pm IST,  Updated : Jun 20, 2024 03:25 pm IST

पुलिस ने एक चोर को पकड़ा और फिर उससे पता किया कि वह बाइक की चोरी कैसे करता है। चोर ने अपनी पूरी कला दिखाई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
चोर ने बताया बाइक चोरी करने का तरीका Image Source : SOCIAL MEDIA

बाइक लड़कों के लिए एक वाहन से ज्यादा होती है। एक बाइक के साथ लड़कों का इमोशन जुड़ा हुआ होता है। इसी वजह से तो आप देखते होंगे कि लड़के अपनी बाइक का खूब ख्याल रखते हैं। उसकी सुरक्षा का भी ध्यान रखते हैं। मगर आज के चोर काफी एडवांस हो गए हैं और बाइक को पल भर में ही चोरी करके ले जाते हैं। बाइक लॉक होने के बावजूद भी वो बाइक को गायब कर सकते हैं। अब ये कैसे होते है, इसका एक नमूना सोशल मीडिया पर देखने को मिला। एक वीडियो जो अभी वायरल हो रहा है, उसमें एक चोर दिखा रहा है कि कैसे वो बाइक गायब करते हैं।

चोर का टैलेंट आपको हैरान कर देगा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो किसी पुलिस स्टेशन का मालूम पड़ता है क्योंकि वह पुलिस वाले नजर आ रहे हैं। कुछ पुलिस वाले एक चोर को लेकर बुलेट बाइक के पास पहुंचते हैं और उसे बाइक का लॉक तोड़ने के लिए कहते हैं। इसके बाद वह बाइक पर बैठता है और पैर से ताकत लगाकर एक ही झटके में बाइक का लॉक तोड़ देता है। इसके बाद पुलिस वाले उसे बाइक चालू करने के लिए बोलते हैं, वो भी बिना चाबी के। चोर बाइक के एक तार को काटता है और उसके बाद चाबी के बिना ही बाइक को शुरू कर देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Superoverr नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'क्वालिटी चेक करने के लिए रॉयल एनफील्ड वालों को इसे हायर करना चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख 27 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसका अपना ही एक तरीका है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं इंजीनियर। तीसरे यूजर ने लिखा- इंडिया के लोग होते तो स्मार्ट हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- ओ भाई, टैलेंट की कमी नहीं है इंडिया में।

ये भी पढ़ें-

10 रुपये की चाइनीज थाली! अंकल का स्कीम सुनकर खड़े हो जाएंगे आपके कान, Video देख भड़के लोग

इन रीलबाजों ने जिंदगी को मजाक समझ लिया है, रील के लिए जान के साथ खेलती लड़की का Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।