1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाह क्या तरीका है! पेपर में चीटिंग के लिए लड़की ने लगाया गजब का दिमाग, Video में दिखी उसकी चालाकी

वाह क्या तरीका है! पेपर में चीटिंग के लिए लड़की ने लगाया गजब का दिमाग, Video में दिखी उसकी चालाकी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 21, 2024 06:17 pm IST,  Updated : Jun 21, 2024 06:17 pm IST

एक लड़की ने पेपर में नकल करने के लिए अपना दिमाग दौड़ाया और फिर ऐसा तरीका खोज निकाला जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। अभी उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में एक से बढ़कर एक चालाक लोग मौजूद हैं और इनकी चालाकी का नमूना हमें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए देखने को मिलता रहता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की की चीटिंग के लिए की हुई तैयारी देखने को मिली। कुछ स्टूडेंट्स ऐसे होते हैं जिनका दिमाग पढ़ाई के समय सही से नहीं चलता है मगर जैसे ही चीटिंग करने की बात आती है, उनका दिमाग इतनी तेजी से चलता है कि उसके आगे बुलेट ट्रेन भी फेल हो जाए। अभी वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। आइए आपको उस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

लड़की ने नकल के लिए अपनाया अनोखा तरीका

हर साल लाखों बच्चे पढ़ाई करते हैं और अंत में परीक्षा के जरिए उनकी काबिलियत जांची जाती है। इन परीक्षाओं में खुद को साबित करने के लिए बच्चे मेहनत भी काफी करते हैं। मगर कुछ स्टूडेंट्स ऐसे भी होते हैं जो नकल करके पास होने की कोशिश करते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ऐसा ही देखने को मिला। वायरल वीडियो में एक लड़की नजर आ रही है जिसने चीटिंग की गजब की तैयारी की है। उसने अपने पैर पर छोटे-छोटे शब्दों में जवाब लिखे हैं जिन्हें वो अपने पैंट से छुपा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इतना टाइम पढ़ाई में दे देती तो टॉप करती।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 26 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वाह दीदी कमाल कर दिया आपने तो। वहीं एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

ऑफिस में बॉस ने लागू किया नया नियम मगर खुद हो गए उसके शिकार, यहां जाने पूरा मामला

स्टंट के मामले में आंटी जी ने सभी को पीछे छोड़ दिया, Video हुआ वायरल तो लोग लेने लगे मजे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।