1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे अम्मा तुम भी! दादी ने जवान लड़के संग बनाई रील, सोशल मीडिया पर Video हो रहा है जमकर वायरल

अरे अम्मा तुम भी! दादी ने जवान लड़के संग बनाई रील, सोशल मीडिया पर Video हो रहा है जमकर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 21, 2024 08:36 pm IST,  Updated : Jun 21, 2024 08:36 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक अम्मा छाई हुई है। उनके छाने के पीछे का कारण उनकी रील है। अम्मा ने एक जवान लड़के संग बॉलीवुड गाने पर रील बनाई जो काफी वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
अम्मा ने जवान लड़के के साथ बनाई रील Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल हर दूसरे इंसान को रील बनाने की लत लग चुकी है। लड़का हो या फिर लड़की, बच्चा हो या फिर जवान हर कोई रील बना रहा है। कोई डांस करते हुए रील बना रहा है तो कोई एक्टिंग करने का रील बना रहा है। कुल मिलाकर बात यह है कि जैसे भी बना रहे हो, लोग रील बना रहे हैं। मगर हैरानी तब हुई जब सोशल मीडिया पर एक अम्मा की रील वायरल हुई। सोशल मीडिया पर अभी एक रील वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा। एक अम्मा ने जवान लड़के के साथ रील बनाई जो जमकर वायरल हो रहा है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वायरल हो रहे वीडियो में एक दादी नजर आ रही हैं। दादी ने अपने आप को पूरी तरह से सजाया हुआ है। लाल और नीले रंग की साड़ी पहकर दादी ने चेहरे पर मेकअप भी किया हुआ है। वीडियो में दादी के अलावा एक जवान लड़का भी नजर आ रहा है। इसके बाद दोनों बॉलीवुड गाने 'सजना छोड़ा मेरा दिल ना माने' पर रील बनाते हैं। वीडियो में अम्मा गजब की एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे रील के बारे में उनसे अच्छी जानकारी तो किसी को है ही नहीं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @TheJatKshatriya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए अकाउंट यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'ओ रुक जा रुक जा बूढ़ा अम्मा।' वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- दांत गिर जाएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- मस्त है अम्मा। तीसरे यूजर ने लिखा- ये क्या मचा रखा है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर करके अपना रिएक्शन दिया है।

ये भी पढ़ें-

सोशल मीडिया पर आंटी जी ने दिखाया अपना टैलेंट, देखने के बाद लोग ले रहे हैं खूब मजे, देखें Video

गर्मी से निजात पाने का ऐसा तरीका देखा है कभी? Video देखकर आंखों पर नहीं होगा विश्वास

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।