1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पड़ोसी के मुर्गे की बांग से एक शख्स हुआ परेशान, रातों की नींद हुई हराम; फिर कर दिया ये काम

पड़ोसी के मुर्गे की बांग से एक शख्स हुआ परेशान, रातों की नींद हुई हराम; फिर कर दिया ये काम

 Published : Feb 19, 2025 07:16 pm IST,  Updated : Feb 19, 2025 07:16 pm IST

केरल में एक बुजुर्ग ने अपने पड़ोसी के मुर्गे के खिलाफ राजस्व संभागीय कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। बुजुर्ग पड़ोसी के मुर्गे की बांगे से बहद परेशान था।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

केरल के पत्तनमतिट्टा जिले के शांत से गांव पल्लीकल में इन दिनों एक मुर्गे की बांग परेशानी का सबब बनी हुई है। मामला आरडीओ तक जा पहुंचा है। दरअसल बुजुर्ग राधाकृष्ण कुरुप की पड़ोसी के मुर्गे के कारण रातों की नींद हराम हो गई थी। बहुत दिनों से रोजाना सुबह तीन बजे उनके पड़ोसी का मुर्गा बांग देनी शुरू करता था और लगातार बांग दिए ही जाता था। इससे कुरूप इतने परेशान हुए कि उन्होंने राजस्व संभागीय कार्यालय (आरडीओ) में शिकायत दर्ज कराई। 

बुजर्ग ने RDO में की शिकायत 

पड़ोसी के मुर्गे की बांग के कारण बुजुर्ग को सोने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में जब रात की नींद हराम हुई तो दिन का चैन भी हराम होना ही था। कुरुप की तबीयत खराब थी और वह इस समस्या से काफी परेशान थे। इसलिए फिर उन्होंने अपने पड़ोसी अनिल कुमार के मुर्गे के खिलाफ अदूर के राजस्व संभागीय कार्यालय (RDO) में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने दावा किया कि मुर्गे की वजह से उनकी नींद में खलल पड़ रहा है।

अधिकारियों ने 14 दिन का दिया समय

आरडीओ ने शिकायत की जांच करने के बाद इस बात को माना कि मुर्गा समस्या की जड़ है। कुरुप और कुमार दोनों को इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया और बाद में अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पता चला कि पड़ोसी ने अपने मुर्गे को घर की ऊपरी मंजिल पर रखा हुआ था। जांच में पुष्टि हो गई कि मुर्गे के कारण कुरुप परेशान थे। मामले को सुलझाने के लिए RDO ने पड़ोसी के मुर्गे के बाड़े को ऊपरी मंजिल से हटाकर घर के दक्षिणी हिस्से में ले जाने का आदेश दिया। अधिकारियों ने मुर्गे का बाड़ा घर के दूसरे हिस्से में ले जाने के लिए 14 दिन का समय दिया है। (Input With PTI)

ये भी पढ़ें- पटना हाईकोर्ट में मजदूर पदों पर भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।