1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने चलती ट्रेन से लड़के को बाहर फेंका, वायरल Video में दिखा खौफनाक नजारा

शख्स ने चलती ट्रेन से लड़के को बाहर फेंका, वायरल Video में दिखा खौफनाक नजारा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 29, 2025 05:15 pm IST,  Updated : Mar 29, 2025 05:15 pm IST

वायरल वीडियो में अंकल और लड़के को ट्रेन के दरवाजे के पास लड़ते हुए देखा जा सकता है। अचानक से अंकल उस लड़के को धक्का दे देते हैं, जिससे वह लड़का ट्रेन के नीचे गिर जाता है।

ट्रेन में हुई अंकल और लड़के के बीच लड़ाई- India TV Hindi
ट्रेन में हुई अंकल और लड़के के बीच लड़ाई Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स को एक लड़के से लड़ते हुए देखा जा सकता है। लड़ाई के दौरान दोनों के बीच ऐसी गहमा-गहमी हुई कि अंकल ने गुस्से में उस लड़के को ट्रेन के नीचे ही फेंक दिया। ट्रेन में हुई यह खौफनाक घटना किसी यात्री ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

लड़के को अंकल ने ट्रेन से दिया धक्का

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के दरवाजे के पास एक अंकल और एक युवक के बीच गहमा-गहमी हो रही है। इसी दौरान युवक गुस्से में अंकल के ऊपर हाथ छोड़ देता है जिसके बाद बहसबाजी मारपीट में तबदील हो गई। मारपीट के बीच अंकल उस लड़के को धक्का देते-देते उसे ट्रेन के नीचे फेंक देते हैं। लड़के के ट्रेन से नीचे गिरने के बाद अंकल बिल्कुल शांत दिमाग से वापस मुड़ते हैं और भगवान से माफी मांगते हुए अपनी सीट पर आकर बैठ जाते हैं। अंकल को इस बात का जरा भी अफसोस नहीं होता कि उन्होंने अभी-अभी एक लड़के की जान ले ली है।

वीडियो पर लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @tag_news_official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है जिसमें लोगों ने बताया है कि लड़के के हाथ में ब्लेड था और वह अंकल पर ब्लेड से वार कर रहा था। अंकल ने सेल्फ डिफेंस में लड़के को धक्का दिया जिससे वह नीचे ट्रेन के नीचे गिर गया। एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- सेल्फ डिफेंस में क्या किसी की जान ही ले लोगे। एक और यूजर ने लिखा और कहा कि लड़के को फेंकने के बाद अंकल ने तुरंत ही भगवान से माफी मांग ली। 

ये भी पढ़ें:

जिंदा भी खुश, मुर्दा भी खुश, श्मशान घाट पर ऑर्केस्ट्रा में खूब नचाई गई लड़की, देखने के लिए टूट पड़े लोग

iPhone को पहनाई चप्पल, मार्केट में छाया यह अनोखा कवर, आप भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।