आपने अब तक लोगों को घी-रोटी, चीनी-रोटी, गुड़-रोटी, आचार-रोटी, नमक-तेल और रोटी को एक साथ खाते देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी को शराब में रोटी डुबो-डुबोकर खाते देखा है। शायद ही ऐसा कारनामा करते आपने किसी को देखा होगा। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शख्स का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह शराब में रोटी डुबो-डुबोकर खा रहा है।
शराब संग रोटी खाते दिखा शख्स
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स के हाथ में शराब से भरा हुआ गिलास है। वहीं उसके दूसरे हाथ में एक रोटी है, जिसका रोल बनाकर वह उस शराब से भरे गिलास में डुबोता है और फिर उसे खाने लगता है। शख्स कैमरे के सामने देखते हुए किसी से बात करते हुए भी नजर आ रहा है। वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में 'जिय जिय हो बिहार के लाला हो...' गाना बज रहा है।
वीडियो पर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने इस वीडियो में अपने दोस्तों को टैग कर यह वीडियो उनका ही बता रहे हैं। लोगों ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी किए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ये बिहार है भाई यहां कुछ भी असंभव नहीं है। दूसरे ने लिखा- दिन प्रति दिन बिहार आगे बढ़ते जा रहा है। तीसरे ने लिखा- ऐसा काम सिर्फ एक बिहारी ही कर सकता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें: