1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर खुले मैनहोल में गिरी शख्स की बाइक, Video सोशल मीडिया पर वायरल

सड़क पर खुले मैनहोल में गिरी शख्स की बाइक, Video सोशल मीडिया पर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 26, 2025 03:52 pm IST,  Updated : Mar 26, 2025 03:52 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हैरान कर देगा। वीडियो में दिखता है कि कैसे एक आदमी खुले मैनहोल में गिर जाता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर उन वीडियो को आप भी देखते ही होंगे। आमतौर पर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फनी, डांस और जुगाड़ के ही वीडियो वायरल होते हैं। मगर उन्हीं वीडियो में बीच में कभी-कभी कुछ हादसों के भी वीडियो वायरल हो जाते हैं। उन वीडियो को देखने के बाद लोगों के होश उड़ जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सड़क पर एक मैनहोल खुला हुआ है। जो तीन पहिया और चार पहिया वाहन हैं, वो उसे देखते हुए अपनी गाड़ी को उसके मुताबिक चलाकर वहां से गुजर जा रहे हैं मगर एक शख्स को शायद वो होल नजर नहीं आया। दरअसल एक कार के पीछे एक बंदा अपनी बाइक पर आ रहा था। कार के गुजरने के बाद वो बंदा होल के पास आता है और उसकी उसी होल में जा गिरती है। राहत की बात यह है कि वो आदमी उसमें नहीं गिरता है मगर उस आदमी को चोट जरूर लगी होगी। बाइक उस होल में गिरती है लेकिन थोड़ा सा ऊपर रह जाती है। वीडियो कहां का है और कब का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 98 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कचरे जैसी जिंदगी है आम आदमी की इंडिया में। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा मेरे साथ पिछले साल दिल्ली में हुआ था। तीसरे यूजर ने लिखा- ये आम आदमी की जिंदगी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह डरावना है।

ये भी पढ़ें-

श्रेयस अय्यर का चूका शतक तो शशांक में लोगों को दिखी पांड्या की झलक, कुछ इस तरह बनाए मजेदार Memes

इसके पास कुछ और हो या फिर न हो मगर इंसानियत जरूर है, वायरल Video जीत लेगा आपका दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।