1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो में सीट खाली कराने के लिए शख्स ने चली गजब की चाल, Video देखकर नहीं होगा यकीन

मेट्रो में सीट खाली कराने के लिए शख्स ने चली गजब की चाल, Video देखकर नहीं होगा यकीन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 19, 2024 11:57 am IST,  Updated : Mar 19, 2024 11:57 am IST

एक शख्स ने मेट्रो में सीट खाली करवाने के लिए एक नाटक करता है और उसका नाटक देखकर महिलाए डर जाती हैं और पल भर में ही अपनी सीट से उठ जाती हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सड़क पर लगे जाम और पेट्रोल की बढ़ती कीमत के कारण बड़ी संख्या में लोग मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं। लोगों को ऑफिस जाना हो, कॉलेज जाना हो या फिर कहीं घूमने जाना हो, मेट्रो ही लोगों के दिमाग में पहला ऑप्शन बनकर आता है। मगर बड़ी संख्या में लोग मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं इसलिए कई बार होता है कि लोगों को खड़े होकर ही पूरा सफर करना पड़ता है। ऐसे ही एक शख्स मेट्रो में खड़े होकर सफर कर रहा होता है। लेकिन अचानक ना जाने उसके दिमाग में क्या आता है और वह सीट खाली करवाने के लिए एक गजब की चाल चलता है। हैरानी की बात यह है कि उसकी चाल सफल भी हो जाती है।

शख्स ने ऐसा क्या किया?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि मेट्रो की सीटों पर महिलाएं बैठी हैं और उन्हीं के सामने एक शख्स खड़ा है। अचानक वह खड़े-खड़े हिलने लगता है जैसे मानों उसे झटके लग रहे हो। शख्स को ऐसा करते देख, कुछ महिलाएं डर जाती हैं और अपनी सीट से उठ जाती हैं। कुछ ही देर में कई सीट वहां खाली हो जाती हैं। जिसके बाद वह शख्स उनमें से एक सीट पर बैठ जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shubham_visuals नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख 69 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- एक बार पीछे देख लेता तो इतना हिलना नहीं पड़ता। दूसरे यूजर ने लिखा- पीछे सीट खाली थी तो। एक अन्य यूजर ने लिखा- सीट खाली करवाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।

ये भी पढ़ें-

लड़कियों की पार्टी तो शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई, Viral Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

दादी ने अपने हाथों से बनाई Rolex और पोते की किया गिफ्ट, तस्वीर ने लोगों का जीत लिया दिल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।