1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दादी ने अपने हाथों से बनाई Rolex और पोते की किया गिफ्ट, तस्वीर ने लोगों का जीत लिया दिल

दादी ने अपने हाथों से बनाई Rolex और पोते की किया गिफ्ट, तस्वीर ने लोगों का जीत लिया दिल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 19, 2024 10:49 am IST,  Updated : Mar 19, 2024 10:49 am IST

सोशल मीडिया पर एक हैंडमेड रोलेक्स घड़ी की फोटो काफी वायरल हो रही है। इस फोटो को देखने के बाद लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

दादी ने अपने पोते को दिया गिफ्ट- India TV Hindi
दादी ने अपने पोते को दिया गिफ्ट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। किसी वीडियो में कोई लड़ता हुआ नजर आता है तो किसी वीडियो में लोग डांस करते हुए नजर आते हैं। मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो या फोटो वायरल होते हैं जो इंसान के दिल को छू जाते हैं। ऐसी ही एक फोटो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल फोटो को देखने के बाद हर इंसान को अपनी दादी और उनका प्यार जरूर याद आ जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि फोटो में ऐसा क्या है जिसे देखने के बाद आपको अपनी दादी की याद आ जाएगी।

दादी ने दिया हैंडमेड रोलेक्स

भारत में रहने वाले हर इंसान को पता है कि दादा-दादी सबसे ज्यादा प्यार अपने पोते-पोतियों से करते हैं। बच्चे चाहे कितनी भी गलती कर दे, उनके दादा-दादी उनसे कभी नाराज नहीं होते। इतना ही नहीं जब माता-पिता उन्हें डाटते हैं, तो दादा-दादी उन्हें बचाने के लिए सबसे आगे रहते हैं। आसान शब्दों में कहा जाए तो दादा-दादी सबसे ज्यादा अपने पोता-पोती से प्यार करते हैं। ऐसा ही प्यार सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के रूप में अभी देखने को मिली है। एक शख्स ने अपने हाथों में पहनी एक घड़ी की फोटो शेयर करते हुए बताया कि, 'मेरी दादी ने बेस्ट पोता होने के लिए मुझे रोलेक्स गिफ्ट किया।' शख्स ने अपने हाथों में जो रोलेक्स पहनी है, वह दादी ने ऊन की मदद से बनाया है।

यहां देखें वायरल फोटो

इस फोटो को इंस्टाग्राम पर sarcasticschool_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 87 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस फोटो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसकी कीमत रोलेक्स से ज्यादा है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- इस मोडल से तो असली रोलेक्स वाले भी जलने लगेंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- इसकी कीमत 100 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसे संभाल कर रखो भाई, कितने लोगों के पास यह ब्लेसिंग नहीं है।

ये भी पढ़ें-

आंटी जी तो बड़ी हेवी ड्राइवर निकली भाईयों! CCTV में कैद नजारे को देखकर आप भी हो जाएंगे दंग

ऐसा जुगाड़ कभी देखा है? शख्स ने बाइक को ही बना दिया 7 Seater, Video देखकर उड़ जाएंगे होश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।