1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा जुगाड़ कभी देखा है? शख्स ने बाइक को ही बना दिया 7 Seater, Video देखकर उड़ जाएंगे होश

ऐसा जुगाड़ कभी देखा है? शख्स ने बाइक को ही बना दिया 7 Seater, Video देखकर उड़ जाएंगे होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 19, 2024 08:46 am IST,  Updated : Mar 19, 2024 08:46 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके दिमाग फ्यूज उड़ जाएगा। सोशल मीडिया पर 7 सीटर बाइक का वीडियो वायरल हो रहा है।

शख्स ने जुगाड़ से बाइक को बनाया 7 सीटर- India TV Hindi
शख्स ने जुगाड़ से बाइक को बनाया 7 सीटर Image Source : SOCIAL MEDIA

जुगाड़ का नाम सुनते ही हर किसी के दिमाग में सबसे पहले भारत और भारत के लोगों का ही नाम आता होगा। ऐसा हो भी क्यों ना, यहां की गली-गली में ऐसे इंजीनियर बैठे हैं जो अपने जुगाड़ से अच्छे-अच्छों का दिमाग हिला दे। जुगाड़ के मामले में भारत के लोगों को कोई हाथ नहीं पकड़ सकता है। और हम यह बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर इसके वीडियो हर कुछ दिनों में वायरल होते रहते हैं। अब एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें शख्स का जुगाड़ देखने को मिला है। आइए आपको शख्स के जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

7 सीटर बाइक देखी है कभी?

आपने आज तक अलग-अलग तरह के कई वाहन देखे होंगे। आज हम बाइक की बात करेंगे। एक बाइक पर कितने लोग बैठ सकते हैं। जिन लोगों को नियम के बारे में पता है, उन सभी का जवाब 2 होगा। मगर कुछ लोग नियम तोड़कर बाइक पर 3 या फिर 4 लोगों को बैठा लेते हैं। मगर यह बंदा तो इनसे भी दो कदम आगे निकल गया और बाइक पर जुगाड़ करके उसे 7 सीटर बना दिया। वायरल वीडियो में एक ही बाइक पर 7 लोग बैठे हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि शख्स ने लोहे की सीट बनाकर उसे बाइक पर पीछे की तरफ फिट कर दिया है और खुद के अलावा 6 लोगों को बाइक पर बैठाकर चला रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bhupendra_singh_39t नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में पूछा है कि, '7 सीटर बाइक कैसी लगी?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14.4 मिलियन लोगों ने देख लिया है और 5 लाख 21 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कार लेने की सोच रहा था, यह वीडियो देखने के बाद प्रोग्राम कैंसल कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- लंबा चालान कटेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा, 19-20 का ही तो फर्क है।

ये भी पढ़ें-

ओडिशा के इस जिले में 20 साल बाद दिखा 'बाघ', IFS अधिकारी ने शेयर की तस्वीरें

दीदी को डर नहीं लगता क्या? स्कूटी पर स्टंट करती लड़की का Video हुआ वायरल, लोगों ने लिए जमकर मजे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।